विद्यारानी दनौदा ने अनाज मंडी का दौरा कर सुनी आढ़तियों व किसानों की समस्याएं

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा ने नरवाना की अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 08:40 AM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 08:40 AM (IST)
विद्यारानी दनौदा ने अनाज मंडी का दौरा कर सुनी आढ़तियों व किसानों की समस्याएं
विद्यारानी दनौदा ने अनाज मंडी का दौरा कर सुनी आढ़तियों व किसानों की समस्याएं

संवाद सूत्र, नरवाना : महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा ने नरवाना की अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस समय प्रदेश में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी, तो उस समय 1121 धान 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विटल बिकती थी, जबकि 1509 के भाव लगभग 3500 रुपये प्रति क्विटल थे। आज उन्हीं किसान की धान 1121 का भाव 2300 से 2500 रुपये प्रति क्विटल, जबकि 1509 धान 2000 हजार रुपये प्रति क्विटल बिक रही है। प्रदेश सरकार किसान की आमदनी को दोगुणा करने का दम भरती है। अब किसान जाएं तो जाएं कहां। पिछले पांच सालों में 1 हजार रुपये वाला डीएपी खाद का बैग 1200 रुपये का हो गया है। वहीं यूरिया के दाम जस के तस खड़े हैं और 5 किलोग्राम खाद प्रति बैग कम कर दिया गया है। पेस्टीसाइड पर 5 और 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। इस मौके पर मंडी प्रधान जयदेव बंसल, देवीराम गर्ग, सज्जन सिगला, जिया लाल गोयल, कृष्ण, बलवंत, दिलबाग लोन, विनोद मंगला, सुभाष सिगला, राजपाल बनवाला, महेन्द्र गोयल, जयभगवान शर्मा, प्रवीण दनौदा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी