मनरेगा के तहत सात विभाग करवाएंगे 803 विकास कार्य

जागरण संवाददाता जींद महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में कई विभा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 06:40 AM (IST)
मनरेगा के तहत सात विभाग करवाएंगे 803 विकास कार्य
मनरेगा के तहत सात विभाग करवाएंगे 803 विकास कार्य

जागरण संवाददाता, जींद: महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में कई विभागों के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में 803 विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें से 45 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 442 पर तेजी से काम चल रहा है।

मनरेगा योजना के संबंध में डीसी डा. आदित्य दहिया ने बताया कि फिलहाल सात विभागों के माध्यम से विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। सिचाई विभाग द्वारा 151 विकास कार्य पूर्ण करवाए जाएंगे। इनमें से 120 विकास कार्य शुरू करवा दिये गए हैं और दो काम पूरे हो चुके हैं। भवन एवं सड़क निर्माण विभाग इस योजना के तहत 19 विकास कार्य करवाएगा, जिनमें से आठ विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 11 कार्यों पर तेजी से काम चल रहा है। मार्केटिग बोर्ड द्वारा भी 29 विकास कार्यों पर काम शुरू करवा दिया है। बोर्ड द्वारा भी 142 विकास कार्य करवाए जाने हैं। जन स्वास्थ्य विभाग 118 विकास कार्य करवाएगा, जिनमें से एक पूर्ण हो चुका है और 18 पर काम चल रहा है। बिजली विभाग द्वारा दो विकास कार्य किये जाने थे, जिनमें से एक परियोजना पर कार्य पूर्ण कर लिया है। जिला परिषद द्वारा कुल पांच विकास कार्य करवाए जाएंगे तथा पंचायती राज विभाग द्वारा 227 विकास कार्यों पर काम शुरू करवा दिया गया है। इस विभाग द्वारा कुल मिलाकर 366 विकास कार्य पूर्ण करवाए जाने है, जिनमें से 32 विकास कार्य पूर्ण किये जा चुके है। मनरेगा योजना के तहत सात विभागों के माध्यम से करवाए जाने वाले विकास कार्यों के लिए लगभग साढ़े 39 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन विकास कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए कुल दस लाख 54 हजार 393 कार्य दिवस सृजित किये जाएंगे। इन कुल सृजित कार्य दिवसों में से सिचाई विभाग चार लाख 96 हजार 301, भवन एवं सड़क विभाग तीन हजार 792, मार्केटिग बोर्ड 99,532, जन स्वास्थ्य विभाग 47,597, बिजली विभाग 586, जिला परिषद 558 तथा पंचायती राज चार लाख 6027 कार्य दिवस सृजित करेगा।

chat bot
आपका साथी