राज्यस्तरीय रेडक्रॉस ट्रेनिग कैंप में गवर्नमेंट कॉलेज को दूसरा स्थान

राजकीय महाविद्यालय ने 6 से 11 जनवरी तक कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय रेडक्रॉस ट्रेनिग कैंप में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 06:18 AM (IST)
राज्यस्तरीय रेडक्रॉस ट्रेनिग कैंप में गवर्नमेंट कॉलेज को दूसरा स्थान
राज्यस्तरीय रेडक्रॉस ट्रेनिग कैंप में गवर्नमेंट कॉलेज को दूसरा स्थान

जागरण संवाददाता, जींद : राजकीय महाविद्यालय ने 6 से 11 जनवरी तक कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय रेडक्रॉस ट्रेनिग कैंप में द्वितीय स्थान हासिल किया है। कॉलेज के विद्यार्थी साहिल, बादल, शेखर, हरिदीप तथा जोगेन्द्र की टीम ने पज में प्रथम, एकल नृत्य तथा समूह नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या शीला दहिया ने रेडक्रॉस इंचार्ज डा. तनाशा हुड्डा और सांस्कृतिक गतिविधियों की इंचार्ज डॉ. मंजू रेढू सहित सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रिसिपल ने कहा कि टीम ने चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने कॉलेज पर विश्वास करते हुए प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया था। सीआरएसयू से रेडक्रॉस को-ऑर्डिनेटर नरेश देशवाल ने भी प्राचार्या व डॉ. तनाशा हुड्डा को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी