संस्कृत भाषा के बल पर होता है मनुष्य का सर्वांगीण विकास : डॉ. कृष्ण

संवाद सूत्र, नरवाना : शिक्षा विभाग व हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के निर्देशानुसार गांव हथ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 11:19 PM (IST)
संस्कृत भाषा के बल पर होता है मनुष्य का सर्वांगीण विकास : डॉ. कृष्ण
संस्कृत भाषा के बल पर होता है मनुष्य का सर्वांगीण विकास : डॉ. कृष्ण

संवाद सूत्र, नरवाना : शिक्षा विभाग व हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के निर्देशानुसार गांव हथो के राजकीय उच्च विद्यालय में शनिवार को संस्कृत सप्ताह मनाया गया। इसमें कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्लोक उच्चारण, संस्कृत-भाषण, संस्कृत, गीत-गायन की प्रस्तुति दी। इस संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें मोनिका पहले, प्रिति दूसरे व मंजू तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय मुख्याध्यापक विरेंद्र ¨सह ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आध्यात्मिक मनोबल तो बढ़ेगा ही, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रूचि बढ़ेगी। संस्कृत प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कृत के प्रति रूचि जागृत होने के साथ संस्कृत भाषा का प्रचार एवं प्रसार भी होगा। संस्कृत भाषा संस्कार भाषा है जिसके बल पर मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने हरियाणा के कैथल जिले के मूंदडी गांव में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय खुलने पर छात्र व छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राध्यापक पवन गोयल, अशोक शास्त्री, विक्रम कुमार, मदन लाल, चांदी राम, मुकेश शर्मा, रामफल, रामकुमार नैन, महेंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी