बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

शहर की नेताजी कालोनी में आशानंद के घर बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने खुशी के गीत गाए। आशानंद ने बताया कि उनकी पत्नी सोनू से उन्हें पहली बेटी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 09:44 AM (IST)
बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन
बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

जागरण संवाददाता, जींद : शहर की नेताजी कालोनी में आशानंद के घर बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने खुशी के गीत गाए। आशानंद ने बताया कि उनकी पत्नी सोनू से उन्हें पहली बेटी हुई है। पहली बेटी पैदा होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सोनू ने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां बेटों का मुकाबला कर रही हैं। इसलिए बेटा-बेटी के बीच फर्क नहीं रखना चाहिए।

chat bot
आपका साथी