हॉकी में न्यू सनराइज स्कूल की टीम रही प्रथम

न्यू सनराइज स्कूल खरल में हॉकी का मैत्री मैच करवाया गया। जिसमें पंजाब क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:17 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:17 AM (IST)
हॉकी में न्यू सनराइज स्कूल की टीम रही प्रथम
हॉकी में न्यू सनराइज स्कूल की टीम रही प्रथम

संवाद सूत्र, नरवाना : न्यू सनराइज स्कूल खरल में हॉकी का मैत्री मैच करवाया गया। जिसमें पंजाब की अनदाना से लड़के और लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। मैत्री मैच में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल की दोनों टीमों ने बाजी मारी। स्कूल के प्राचार्य दर्शन ने कहा कि हॉकी के मैत्री मैच करवाने का उद्देश्य यह था कि इससे खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाने से खिलाड़ी के खेल में सुधार होता है। इस अवसर पर संचालक सरोज, रणबीर सिंह व मोनू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी