जजपा समर्थकों और भाजपा मंडल सचिव के झगड़े में पक्षों के नौ लोगों पर केस

कुरड़ गांव में जजपा समर्थकों ब्लाक समिति सदस्य और भाजपा मंडल सचिव के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:43 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:43 AM (IST)
जजपा समर्थकों और भाजपा मंडल सचिव के झगड़े में पक्षों के नौ लोगों पर केस
जजपा समर्थकों और भाजपा मंडल सचिव के झगड़े में पक्षों के नौ लोगों पर केस

संवाद सूत्र, सफीदों : कुरड़ गांव में जजपा समर्थकों, ब्लाक समिति सदस्य और भाजपा मंडल सचिव के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक पक्ष से जयपाल, उसकी पत्नी नीता, वकील, वकील की पत्नी पूजा और गोविद शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से सुरेंद्र, संदीप, रवि व सतीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए थे। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह के अनुसार पुलिस ने ब्लाक समिति सदस्य जयपाल की शिकायत पर दूसरे पक्ष के सतीश, संदीप, रवि और सुरेंद्र के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 20 मार्च को होली के दिन गांव कुरड़ में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। उसमें एक पक्ष से जयपाल व दूसरे पक्ष से सतीश व उसका भतीजा संदीप गंभीर से घायल हो गए थे। सतीश के आरोप है उक्त सभी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल किया गया है।

ब्लाक समिति सदस्य जयपाल ने बताया कि करीब दो-तीन दिन पहले उसके पास पड़ोसी संदीप आया था, जो उसे कहने लगा की भाजपा का प्रचार बहुत कर चुके हो, अब हमारे साथ मिलकर जजपा का प्रचार करो। जिस पर ब्लाक समिति सदस्य ने प्रचार करने से मना कर दिया। वे लोग इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने होली के दिन गंदे नाले को बंद कर दिया। जिसके बाद जब उसने इसका एतराज जताया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और धारदार हथियार से उसके हाथ पर वार कर उसे घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा सफीदों नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जबकि दूसरे पक्ष से घायल संदीप और सतीश को भी रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया था।

chat bot
आपका साथी