जेसीआइ जींद सेंट्रल ने मनाया वार्षिक पद स्थापना समारोह

जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जींद सेंट्रल जेसीज का पद स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jan 2018 03:00 AM (IST)
जेसीआइ जींद सेंट्रल ने मनाया वार्षिक पद स्थापना समारोह
जेसीआइ जींद सेंट्रल ने मनाया वार्षिक पद स्थापना समारोह

जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जींद सेंट्रल जेसीज का पद स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में सांसद रमेश कौशिक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद ¨सगला सम्मानित अतिथि, जितेंद्र चहल ने बतौर मुख्य वक्ता और भारतीय जेसीज के जनरल लीगल काउ¨सल विनोद गुप्ता ने बतौर पद स्थापना अधिकारी और जेसी पवन मलिक ने भाग लिया। जेसी विनोद गुप्ता ने जेसी सुरेश भारद्वाज को वर्ष 2018 के लिए जींद सेंट्रल जेसीज के नए प्रधान को शपथ दिलवाई। मंडल उपाध्यक्ष जेसी पवन मलिक ने संस्था के 12 नए सदस्यों को शपथ दिलवाई व इसके साथ-साथ नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलवाई गई। जिसमें जेसी हितेश गर्ग, राकेश ¨सगला, दीपक गर्ग, विजय गोयल, अमित दिवान, आशीष ¨जदल, संजय मंगला, विजय मोर, पंकज ¨जदल, सुशील मित्तल, गौरव जैन, सुनील गोयल को उनके पदों की शपथ दिलवाई गई। कुसुम शर्मा को महिला ¨वग की प्रधान की शपथ दिलवाई गई।

chat bot
आपका साथी