इनेलो ने दो सितंबर की तैयारियों पर किया मंथन

इनेलो कार्यालय में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के दो सितबर को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता मिलन समारोह की तैयारियों को बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 07:38 AM (IST)
इनेलो ने दो सितंबर की तैयारियों पर किया मंथन
इनेलो ने दो सितंबर की तैयारियों पर किया मंथन

जागरण संवाददाता, जींद: इनेलो कार्यालय में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के दो सितबर को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पांचों विधानसभाओं के अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आने की जिम्मेदारियां दी गई। दोपहर बाद तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में चौटाला सीधे कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और 25 सितंबर को जींद में ताऊ देवीलाल जयंती की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

कुंडू ने कहा कि गांवों में पार्टी के प्रति जोश देखने को मिल रहा है। नौ महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए अभय चौटाला विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं और हजारों मच्छरदानियां, पंखे, वाटर कूलर एवं 40-40 बेड के दो अस्पताल खोल चुके हैं। किसान अब अभय चौटाला को ही सच्चा नेता मानते हुए इनेलो में आस्था जता रहे हैं।

इस मौके पर सुमित्रा देवी महिला प्रदेशाध्यक्ष, वेद सिंह मुंडे, विजेन्द्र सिंह रेढू प्रदेश प्रवक्ता, नरेन्द्र नाथ शर्मा हल्का प्रभारी सफीदों, सुखजिद्र सिंह पप्पू रेढू, कृष्ण लाठर, बलराज नगूरां, अंग्रेज नैन दनौदा, राजमोहन राणा हलकाध्यक्ष सफीदों आदि मौजूद रहे। किसानों पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण: ढाठरथ

जींद: कांग्रेस के सफीदों हलके के वरिष्ठ युवा नेता विरेंद्र ढाठरथ ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार द्वारा किसानों पर इस तरह लाठीचार्ज करवाना निदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। अभी तक 700 के करीब किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। किसानों के आंदोलित होने के बाद भी ठगबंधन सरकार किसानों के खिलाफ नया कानून लेकर आई है। निकाय व पंचायती चुनावों में जनता इन लुटेरों को सबक सिखाने का काम करेगी।

chat bot
आपका साथी