कुष्ठ रोगों के लक्षणों के बारे में दी जानकारी

गांव खरकबूरा के राजकीय उच विद्यालय स्पर्श लेप्रोसी जागरूकता अभियान के तहत सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 06:20 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:20 AM (IST)
कुष्ठ रोगों के लक्षणों के बारे में दी जानकारी
कुष्ठ रोगों के लक्षणों के बारे में दी जानकारी

संवाद सूत्र, उचाना : गांव खरकबूरा के राजकीय उच्च विद्यालय स्पर्श लेप्रोसी जागरूकता अभियान के तहत सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्यध्यापक देवी प्रसन्न द्वारा की गई। स्वास्थ्य विभाग से पहुंचे राजेंद्र कुमार द्वारा कुष्ठ रोग के लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया। कुष्ठ रोग में मनुष्य के शरीर पर किसी भी हिस्से पर लाल तामिया या धब्बे होते है। इन धब्बों में दर्द, जलन, चुभन नहीं होती। धब्बों में सुनापन होता है जिनमें खुजली नहीं होती। ये कुष्ठ रोग के लक्षण होते है। यह रोग एमडीटी से पूर्ण तय ठीक हो सकता है। कुष्ठ रोग का उपचार सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त किया जाता है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी