मानव शरीर ईश्वर का दिया अनमोल उपहार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छातर में किशोर स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को किशोर अवस्था के विषय में जानकारी दी गई। मंच संचालन किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता राजेंद्र ¨सह ने किया। उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था जीवन में एक बदलाव का मोड़ है। इस दौरान शारीरिक, मानसिक सहित विभिन्न परिवर्तन जल्दी-जल्दी होते हैं। जिस कारण किशार के मन में कई प्रकार के प्रश्न उठते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 08:52 PM (IST)
मानव शरीर ईश्वर का दिया अनमोल उपहार
मानव शरीर ईश्वर का दिया अनमोल उपहार

संवाद सूत्र, उचाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छातर में किशोर स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को किशोर अवस्था के विषय में जानकारी दी गई। मंच संचालन किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता राजेंद्र ¨सह ने किया।

उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था जीवन में एक बदलाव का मोड़ है। इस दौरान शारीरिक, मानसिक सहित विभिन्न परिवर्तन जल्दी-जल्दी होते हैं। जिस कारण किशार के मन में कई प्रकार के प्रश्न उठते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के इस दौर में हालात और चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए किशोर को सहारे की जरूरत होती है। मानव शरीर ईश्वर द्वारा दिया गया अनमोल उपहार है। किसी भी प्रकार का नशा शरीर के लिए हानिकारक होता है। किशोरों को नशे से दूर रहना चाहिए।

इस मौके पर डॉ. ¨प्रस, डॉ. आरती, सीमा देवी, नीतू रेढू, ¨पकी देवी, राजवंति, ¨प्रसिपल रणधीर ¨सह, रणबीर ¨सह, सुमन लता, जयभगवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी