राम मंदिर के लिए एक फरवरी से शुरू होगा चंदा एकत्रित अभियान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के प्रांत अभियान प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर बनाने के लिए एक फरवरी से चंदा एकत्रित करने का अभियान शुरू किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:30 AM (IST)
राम मंदिर के लिए एक फरवरी से शुरू होगा चंदा एकत्रित अभियान
राम मंदिर के लिए एक फरवरी से शुरू होगा चंदा एकत्रित अभियान

जागरण संवाददाता, जींद: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के प्रांत अभियान प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर बनाने के लिए एक फरवरी से चंदा एकत्रित करने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए हर घर का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के 295 गांवों एवं 38 बस्तियों में 500 टोलियों में 2000 कार्यकर्ता प्रत्येक घर में संपर्क करेंगे।

शनिवार को अन्न क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत में राकेश त्यागी ने बताया कि निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा सम्पर्क अभियान है। अखिल भारतीय स्तर पर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने व्यक्तिगत योगदान देकर एवं सर संघ चालक मोहन भागवत ने दिल्ली में मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में महामंडलेश्वर संत कृष्ण शाह विद्यार्थी महाराज से निधि समर्पण के लिए संपर्क करके किया। हरियाणा में यह अभियान 1 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। पूज्य संतों-महंतों के सानिध्य में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के श्रीराम में आस्था रखने वाले सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जन-जन से संपर्क करेंगे। प्रांत के 6726 ग्रामों व 1202 बस्तियों में 45000 कार्यकर्ता टोलियों में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठित होते ही मंदिर निर्माण में अपने योगदान के लिए सम्पूर्ण विश्व के हिदू आतुर हैं। छोटे बड़े सभी प्रकार के दान प्राप्त हो रहे हैं। श्रीराम ने सागर सेतु के निर्माण में गिलहरी की भूमिका का भी आदर किया था।

राम मंदिर निर्माण का यह भगवत कार्य भी जन जन के व्यापक सहयोग से ही सम्पन्न होगा। इस मौके पर प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, घनश्याम, तिलकराज जी, जिला पालक सुंदरलाल, सुशील शास्त्री, जिलाध्यक्ष विहिप महेश मंगला, महेश सिगला, बालकिशन सोनी, दीपक कौशिक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी