श्रम कानून संशोधन मसौदे के विरोध में प्रदर्शन

भारतीय मजदूर संघ ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 08:01 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 08:01 AM (IST)
श्रम कानून संशोधन मसौदे के विरोध में प्रदर्शन
श्रम कानून संशोधन मसौदे के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय मजदूर संघ ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रवक्ता और जिला कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया की इससे पहले भारतीय मजदूर संघ से संबंधित मजदूर श्रमिक और कर्मचारी गोहाना रोड पर स्थित के सामने ग्रीन बेल्ट में इकट्ठा हुए और जहां विरोध सभा का आयोजन किया। जिसका संचालन जिला मंत्री सतबीर बूरा ने किया। श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर जो मसौदा तैयार किया गया है, उस मसौदे में देश के मजदूर श्रमिक और कर्मचारियों का अहित होने का अंदेशा है, इसलिए भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय समिति ने केंद्र सरकार को कई बिदुओं पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा, राजेश गौतम, अजीत सिंह, गौरव सहगल, कुलदीप आर्य, राममेहर जांगड़ा, सुरेश सरडा, सीमा गतौली, नंदकिशोर गौतम, इंद्र शर्मा, अमरजीत सिंह, इंद्र पिडारा, सुरेंद्र शर्मा बलजीत सिंह, जवाहर सिंह और संजीव राणा ने संबोधित किया

chat bot
आपका साथी