गठबंधन की राजनीति नहीं होती आसान : बीरेंद्र सिंह

भाजपा जजपा गठबंधन पर बोलते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन की जो राजनीति होती है वह आसान बात नहीं होती।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 08:20 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 08:20 AM (IST)
गठबंधन की राजनीति नहीं होती आसान : बीरेंद्र सिंह
गठबंधन की राजनीति नहीं होती आसान : बीरेंद्र सिंह

संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा, जजपा गठबंधन पर बोलते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन की जो राजनीति होती है वह आसान बात नहीं होती। इसको परखना, इसको ठीक चलाना कठिन काम है, लेकिन इन परिस्थिति में जब मिलकर चुनाव लड़ रहे है तो सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए जीते कैसे चुनाव को। बरोदा उप चुनाव को लेकर हमने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई है। बरोदा का जो उप चुनाव भाजपा, जजपा गठबंधन के नाम से लड़ रही है इसका परिणाम अच्छा ही आएगा।

भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक के भाजपा छोड़ने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि ओर भी जाएंगे अभी, जाओ जिसको जाना है। जैसे आए थे वैसे चले गए। किसी जगह पर टिकना उसके दो कारण होते है। आप उस पार्टी के विचार धारा से जुड़े हो तो वहां टिक सकते है या आपका ऐसा विचार हो कि इस पार्टी के माध्यम से मैं लोगों की सेवा कर सकूगां। जो व्यक्ति खुद चुनने के लिए आते है कि सिर्फ मैं जीत जाऊ, नहीं जीता तो कोई फायदा नहीं। पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल को लेकर मैंने दो साल पहले बात कहीं जब सीएम ने मुझे पूछा था कि वो भाजपा में आना चाहता है तो मैंने कहा था ये नहीं आएगा ये कांग्रेस में जाएगा, लेकिन 75 पार के नारे ने उसको भाजपा में शामिल करवा दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कि बरोदा उप चुनाव जोरदार तरीके से लड़ा जाएगा। विपक्ष भी कोशिश कर रहा है कि अपनी वोट को संगठित करने में हम भी कोशिश कर रहे है अपनी वोटों को संगठित करने में। अब फैसला बरोदा की जनता को करना है। चुनाव में एक साल अगर बचा होता तो मतदाता सरकार के खिलाफ वोट डालते है। अब चुनाव में चार साल बचे है तो मतदाता सोचता है कि काम करवाने है सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को विजयी बना दो। पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह ने भी बरोदा उप चुनाव में योगेश्वर दत्त की जीत का दावा किया।

नए कृषि कानूनों के सवाल का जवाब देने से किया इन्कार

नए कृषि कानूनों के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सवाल का जवाब देने का समय नहीं आया है। मैं किसान का बेटा हूं, लेकिन अभी इन बातों पर अपनी टिप्पणी नहीं करना चाहता। जब समय उचित होगा तो उस समय लोगों को भी पता लग जाएगा और नेताओं को भी लग जाएगा।

chat bot
आपका साथी