भाजपाई घर-घर जाकर बाटेंगे सैनिटाइजर और मास्क: राणा

भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से रामपुरा रोड पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:45 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:45 AM (IST)
भाजपाई घर-घर जाकर बाटेंगे सैनिटाइजर और मास्क: राणा
भाजपाई घर-घर जाकर बाटेंगे सैनिटाइजर और मास्क: राणा

संवाद सूत्र, सफीदों : भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से रामपुरा रोड पर हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने की। जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री एवं करनाल से सांसद संजय भाटिया, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल एवं हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह से सीधा संवाद किया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। फैसला लिया गया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फेसकवर व सैनिटाइजर बांटे जाएंगे। दो कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाएंगे व घर-घर में सैनिटाइजर, मास्क व पत्रक देकर आएंगे। प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धि का वीडियो भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी