सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव बनने के बाद पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा नेताओं से मीटिग की और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:10 AM (IST)
सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

जागरण संवाददाता, जींद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव बनने के बाद पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा नेताओं से मीटिग की और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिला प्रधान अमरपाल राणा, जिला प्रधान प्रधान प्रवीन घनघस ने बुका भेंट कर बेदी का स्वागत किया। इस मौके पर बेदी ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। बेदी ने गीता जयंती महोत्सव के शानदार आयोजन के लिए डीआइपीआरओ सुरेंद्र वर्मा को चद्दर भेंट कर सम्मानित भी किया।

बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के 11 जिलों का दौरा कर पार्टी नेताओं से बातचीत करके विकास कार्यों की जानकारी लेनी है। अब तक करनाल, अम्बाला, कैथल जिलों का दौरा कर चुका हूं। जींद के बाद सिरसा, फतेहबाद, पानीपत, हिसार, कुरुक्षेत्र समेत 7 जिलों का शीघ्र दौरा कर पार्टी के जिला प्रधानों व अन्य लोगों से विकास कार्यों के बारे में बातचीत करेंगे। इस अवसर पर प्रशासन की तरफ से डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने बेदी को सम्मान स्वरूप गीता एवं चादर भेंट की। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान अमरपाल राणा एवं हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलवंत पांचाल, पंचायत समिति असंध की चेयरमैन सीमा बेदी, रणबीर सिंह ढाठरथ, ताराचंद, राजीव अरडाना, डीओसी राजेश वशिष्ठ, शमशेर सिंह, विनोद लोहचब, मदन, सुनील व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी