अटल की अस्थि विसर्जन यात्रा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जींद : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन यात्रा बुधवार दे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 05:06 PM (IST)
अटल की अस्थि विसर्जन यात्रा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
अटल की अस्थि विसर्जन यात्रा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जींद : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन यात्रा बुधवार देर रात जींद पहुंची। इस यात्रा के साथ जींद तक सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मौजूद रहे। यह यात्रा बुधवार सायं करीब साढ़े छह बजे पहुंचनी थी, लेकिन देरी से पहुंची। इस कारण लोग घंटों तक रानी तालाब पर अस्थि विसर्जन यात्रा का इंतजार करते रहे।

बृहस्पतिवार सुबह को सुभाष बराला ने इस यात्रा को कैथल के लिए रवाना किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर में 22 जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली बच्चों ने श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया। बराला ने कहा कि अटल जी को देश एवं विदेश में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। उनका भारतवर्ष के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। हर भारतवासी को उनकी विकासवादी सोच को दिल से अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान अदा करना चाहिए। इस अवसर पर सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश कौशिक, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय पाल, हाउ¨सग फेडरेशन के चेयरमैन ओपी पहल, हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन राम अवतार वाल्मीकि, जींद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी जेपी दलाल, भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, अनाज मंडी के प्रधान मास्टर नरेंद्र गोगल, संजय जोशी, दीपक मंगला, स्वामी राघवानंद, रामफल लोट, संतोष दनौदा, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष डा. राज सैनी, ओमप्रकाश थुआ, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जोगेंद्र बूरा, उप प्रधान मनीष उर्फ बबलू गोयल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी