Haryana: केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का PM Modi ने किया वर्चुअली लोकार्पण, जनता को मिलेगा सस्ता इलाज

झज्जर के गांव देवरखाना में नवनिर्मित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से वर्चुअली तरीके से किया। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया में आज से नई पहचान स्थापित हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena Publish:Sun, 25 Feb 2024 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2024 06:01 PM (IST)
Haryana: केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का PM Modi ने किया वर्चुअली लोकार्पण, जनता को मिलेगा सस्ता इलाज
केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का PM Modi ने किया वर्चुअली लोकार्पण।

जागरण संवाददाता, झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से वर्चुअली तरीके से जिले के गांव देवरखाना में नवनिर्मित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला झज्जर को बड़ी सौगात मिलने पर केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान देवरखाना में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत चिरायु योजना से प्रदेश की अधिकतर जनता को महंगे इलाज से चिंता मुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सेवा, और सुशासन पर विशेष फोकस है।

देवरखाना की आज से शुरू होगी नई पहचान: ओम प्रकाश धनखड़

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आयुष के क्षेत्र में गांव देवरखाना की दुनिया में आज से नई पहचान स्थापित हुई है। अब इस अनुसंधान में जो भी रिसर्च कार्य होगा, वो मानव कल्याण के लिए होगा और दुनियाभर में कहा जाएगा कि यह देवरखाना संस्थान की उपलब्धि है। उपलब्धियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व की अनुभूति होगी।

ये भी पढ़ें: Haryana News: फरवरी का महीना इन फसलों के लिए खास है जरूरी, ज्यादा से ज्यादा दें ध्यान और कमाएं मुनाफा

सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आज नए आयाम स्थापित हुए है। देवरखाना खाना वर्ल्ड मैप पर आ गया है। राजेश कोटेचा, सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने सभी अतिथिगण का स्वागत किया।

64 करोड़ के लागत से बने अस्पताल से मिलेगा लाभ

लगभग 19 एकड़ के एरिया में 64 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 200 बेड के इस योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कें उत्कृष्ट केंद्र में लाइफ स्टाइल से जुड़े रोगों की रोकथाम और चिकित्सा एवं अनुसंधान पर फोकस रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा के इस अस्पताल मे ओपीडी ब्लॉक, ट्रीटमेंट ब्लॉक, योग एवं खान-पान ब्लॅाक की सुविधाएं होंगी। केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा में आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी तरह का प्रथम प्रोजेक्ट है। इस अस्पताल के लोकर्पण से हरियाणा, दिल्ली राजस्थान सहित अन्य देशवासियों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Kaithal News: SPO से मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में घिरे जिला परिषद चेयरमैन, SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

chat bot
आपका साथी