छुडानी में धूमधाम से मनाया जा रहा महान संत गरीबदास जी का कृपा पर्व

संवाद सूत्र बादली गांव छुडानी धाम में महान संत गरीबदास जी महाराज का कृपा पर्व (16-17-18 माच

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 01:14 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 01:14 AM (IST)
छुडानी में धूमधाम से मनाया जा रहा महान संत गरीबदास जी का कृपा पर्व
छुडानी में धूमधाम से मनाया जा रहा महान संत गरीबदास जी का कृपा पर्व

संवाद सूत्र, बादली : गांव छुडानी धाम में महान संत गरीबदास जी महाराज का कृपा पर्व (16-17-18 मार्च) धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में हर दिन श्रद्धालु महाराज गरीबदास जी के धाम में मात्था टेक कर मन्नत मांग रहे हैं। साथ ही यहां भव्य मेला लगा हुआ है। इस पावन पर्व में सन्त गरीबदास फाउंडेशन की ओर से मेले में आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संत गरीबदास धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम द्वारा आंखों की जांच करके निशुल्क दवाईयां वितरित की जा रही है। संत गरीबदास फाउंडेशन के अध्यक्ष आनन्द सागर ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। संत गरीबदास धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा श्रद्धालुओं की नेत्र जांच 18 मार्च को मेले के समापन तक की जाएगी। इस अवसर पर छुडानी धाम में विशाल भंडारा भी जारी है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रशाद ग्रहण कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी