खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व

जागरण संवाददाता, झज्जर : रविवार को खेड़ी खातीवास गांव में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का भाज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:55 PM (IST)
खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व
खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व

जागरण संवाददाता, झज्जर : रविवार को खेड़ी खातीवास गांव में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का भाजपा एस सी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धर्मेद्र खेड़ी खातीवास ने शुभारंभ किया। पिछले 6 वर्षो से लगातार आयोजित हो रही प्रतियोगिता में 22 टीमें हिस्सा ले रही है। यहां पर पहुंचे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक माहौल बढि़या बनता है। युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढ़ने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। चूंकि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। स्वस्थ जीवन के लिए खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है। खेलों में हिस्सा लेकर हम आज जीवन की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। वर्तमान समय में भाजपा की सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक सुविधाएं दे रही है तथा बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद इनाम के साथ साथ बड़े पदों पर नौकरी भी जा रही है। उन्होंने किसानों के लिए सरकार की लाभकारी योजनाओं व विशेष तौर एमएसपी को लागू किए जाने को भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक राज्याण, युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष पवन यादव, वेदपाल यादव, भोला, प्रदीप, सोनू , ब्रेटली, मास्टर बलवान, हवलदार संजय, अमित यदुवंशी, राकेश ठेकेदार, विपिन सरपंच, अजीत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी