पिछड़ा वर्ग की बैठक में संगठित होने पर दिया बल

संचालन कृष्णदत्त जांगड़ा ने किया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:40 AM (IST)
पिछड़ा वर्ग की बैठक में संगठित होने पर दिया बल
पिछड़ा वर्ग की बैठक में संगठित होने पर दिया बल

संचालन कृष्णदत्त जांगड़ा ने किया जागरण संवाददाता, झज्जर : जांगड़ा धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग की एक बैठक धर्म सिंह पांचाल व लच्छूराम की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन कृष्णदत्त जांगड़ा ने किया। जबकि आयोजन जांगिड ब्राह्मण सभा के जिला प्रधान मनमोहन खंडेलवाल द्वारा किया गया। बैठक में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों ने समाज को संगठित होने और एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लडऩे पर बल दिया। व्यक्ताओं ने कहा कि संवैधानिक व आर्थिक ²ष्टि से हम पिछड़े हैं। लेकिन ये कमेरा समाज ज्ञान-विज्ञान व कला का ज्ञाता व महारथी है। जिसके संगठित नहीं होने के कारण अपने वोट से विभिन्न दलों की सरकार बनाने के बावजूद शासन-प्रशासन में हिस्सेदारी के मामले में उपेक्षित है और यही पिछड़ेपन का कारण बना है। लेकिन, राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले इस कमेरे वर्ग को संगठित होकर अब अपने हकों की लड़ाई लडऩी होगी। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से शरीर के लिए भोजन जरूरी है, उसी प्रकार आज एकजुटता जरूरी है। उन्होंने संगठित न होना समाज के लिए नुकसानदायक बताया और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संगठित होने की मुहिम को आगे बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि अच्छी सोच के साथ भाईचारे की इस मुहिम को जारी रखना होगा। नि:स्वार्थ भाव से संगठित होने का संकल्प लें और प्रलोभन को छोड़कर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। कारण कि पिछड़ा वर्ग समाज भूमिहीन है और आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। शिक्षा का अभाव है और राजनीतिक हिस्सेदारी भी नहीं मिल पा रही। समाज की आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक पिछड़ेपन के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। एडवोकेट राजपाल, देवेंद्र सिंह, नवीन स्वामी, पांचाल समाज प्रधान राजवीर डांगी, प्रजापत समाज प्रधान बलजीत प्रजापति, नरेश बेडवाल, रोहिल्ला समाज प्रधान चिमनलाल, महा सचिव ओमप्रकाश रोहिला, ‌र्स्वणकार सभा प्रधान रमेश सोनी, प्रधान घनश्याम वर्मा, बैठक के संयोजक एवं जांगिड़ समाज जिला अध्यक्ष मनमोहन खंडेलवाल, रमेश जांगड़ा बहू, जयभगवान बेरी, हरिश बैरागी, राम प्रकाश जांगड़ा, अजीत सिंह जांगड़ा, प्रवीण हसनपुर, पांचाल समाज प्रधान राजबीर डांगी, आरपी शर्मा खोरड़ा, रमेश खोरड़ा, रामकुमार जहाजगढ़, डॉ. आनंद प्रजापति दादनपुर ने सम्बोधित किया। कपूर सिंह जमालपुर, उमेद सिंह बेरी, आनंद कुमार, जगदीश वर्मा, सूरत सिंह जहाजगढ़, गुलाब सिंह प्रजापत, सुंदर जांगड़ा, श्री भगवान खोरड़ा, रामकरण, रमेशचंद्र, संजय कुमार, विजयपाल, संजय जांगड़ा, मोतीराम, लोकेश, उमेद खरहर, राजेंद्र प्रसाद, अमर सिंह, रामकरण आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी