फिल्म समीक्षा लेखक डॉ. आर्य को मुंबई में मिला सम्मान

जागरण संवाददाता, झज्जर : वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं फिल्म समीक्षा लेखक डॉक्टर सुरेंद्र आर्य को वर्ष 201

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)
फिल्म समीक्षा लेखक डॉ. आर्य को मुंबई में मिला सम्मान
फिल्म समीक्षा लेखक डॉ. आर्य को मुंबई में मिला सम्मान

जागरण संवाददाता, झज्जर : वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं फिल्म समीक्षा लेखक डॉक्टर सुरेंद्र आर्य को वर्ष 2017 के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर नोबेल अवार्ड से सम्मानित किया गया है मुंबई के मगनलाल सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चु¨नदा कला प्रेमियों कलाकारों व साहित्यकारों को समृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह में देश के जाने-माने फिल्मी सितारे धर्मेंद्र, रजामुराद, महिमा चौधरी, मुकेश ऋषि, राजकुमार, पद्मिनी कोल्हापुरी, शोभा आगा, नीलिमा अजीम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मान पाकर लौटे पशु चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र आर्य ने बताया कि यह सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए और अधिक प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि सम्मान हमेशा ही नई उर्जा देने का काम करते हैं।चूंकि हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्य की जब स्वीकृति होती है तो जिम्मेवारी भी और अधिक बढ़ जाती है।

chat bot
आपका साथी