युवक को मारने की कोशिश, हाथ में लगी गोली

जागरण संवाददाता, झज्जर : रविवार देर रात गुढ़ा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र महेंद्र को दो अज्ञात युव

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 01:02 AM (IST)
युवक को मारने की कोशिश, हाथ में लगी गोली

जागरण संवाददाता, झज्जर :

रविवार देर रात गुढ़ा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र महेंद्र को दो अज्ञात युवकों ने जान से मारने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि गोली हाथ की उंगली में लगने से युवक की जान तो बच गई। इधर, आरोपी युवक गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाच में जुट गई।

घटनाक्रम के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब रविवार देर रात करीब दो बजे देवेंद्र ने उसके घर के बाहर से लोगों की आवाज सुनी और वह उन्हें देखने के लिए बाहर निकला। बताते है कि इसी दौरान घर के बाहर मौजूद रहे दो युवकों में से एक युवक ने देवेंद्र पर फायर कर दिया और वहां से फरार हो गए। देवेंद्र को गोली लगने पर उसे परिजन सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। जहा से उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एएसआई प्रवीन ने बताया कि वारदात के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के पीछे कारण क्या रहे अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

chat bot
आपका साथी