अफसरों ने हस्ताक्षर कर लिया जल बचाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एण्ड कलचरल अवेयरनैस (ओस्का) द्वारा सरस्वती संगी

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 01:03 AM (IST)
अफसरों ने हस्ताक्षर कर लिया जल बचाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एण्ड कलचरल अवेयरनैस (ओस्का) द्वारा सरस्वती संगीत विद्यालय के सहयोग से जल बचाओ-कल बचाओ मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इस अभियान में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी भी जुड़े। उन्होंने हस्ताक्षर करके जल बचाने का संकल्प लिया।

राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रबंधक रणबीर सिंह ने उपस्थित यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। फिर वो मनुष्य हो, पौधे हों या जंतु हर कोई इस पर आश्रित है। जब हम इस पर इतने आश्रित हैं तो इसे संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आगे बढ़ने की इस दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। आज आवश्यकता है प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और इसके लिए सभी अपने-अपने स्तर पर कार्य करें। उप स्टेशन अधीक्षक सुरेश शर्मा ने उपस्थित यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि जल संरक्षण की शुरूआत अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने घर में छोटे-छोटे माध्यमों से जल संरक्षण के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की जिम्मेदारिया निभाते हुए दिनभर पानी का प्रयोग करती हैं, इसलिए उन्हें कपड़े धोते समय कम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। फर्श को पानी से धोने की बजाय पोंछा लगाकर साफ करना चाहिए। हम सुबह से लेकर रात तक अधिकतर उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पानी का उपयोग करते हैं। हमें जल संरक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अभियान के कार्डिनेटर विनय अभिनंदन ने बताया कि ओस्का ने यह अभियान पूरे राज्य में चलाया हुआ है बहादुरगढ़ में भी हस्ताक्षर अभियान से शुरूआत गई है। सैकड़ों यात्रियों ने हस्ताक्षर कर जल बचाने का संकल्प लिया। स्कूलों, गावों व शहर के विभिन्न हिस्सों में भी जल बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अभियान में उनका सहयोग दें। इस दौरान ओस्का के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चन्द्रपाल पूनिया, वंती गठवाल, मास्टर हंसराज, मुकेश कुमार, संदीप खन्ना, राहुल खन्ना, जीआरपी से दलबीर सिंह, सत्यवान, राजेश, नवल सिंह, रमेश कुमार, राजबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, लाईनपार थाना से जयकरण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी