पाली गांव के युवक की रेकी कर की गई हत्या, बहन का आरोप सगे ताऊ के बेटों ने की भाई की हत्या

हिसार सिविल अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के पास कंबल से ढके मिले शव की पहचान पाली गांव निवासी के रुप में हुई है। शिनाख्त होने के बाद और हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 26 Nov 2022 09:58 AM (IST) Updated:Sat, 26 Nov 2022 09:58 AM (IST)
पाली गांव के युवक की रेकी कर की गई हत्या, बहन का आरोप सगे ताऊ के बेटों ने की भाई की हत्या
आरोप ताऊ के बेटों ने परने से गला दबाकर की भाई अशोक की हत्या।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार सिविल अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के पास वीरवार शाम मिले कंबल से ढके शव की शुक्रवार को शिनाख्त होने के बाद और हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी। पुलिस इस मामले में नागरिक अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज जुटाने के प्रयास करेगी। नागरिक अस्पताल में दाखिल रहे पाली गांव के अशोक के पास कौन युवक आए थे, किन युवकों के कहने पर वह अस्पताल परिसर से बाहर आ गया था और वह कैंटीन के पास कैसे पहुंच गया आदि बातों की जानकारी जुटाएगी।

नागरिक अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के पास मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

पुलिस को इस मामले में नागरिक अस्पताल में लगे हाई डेफिनेशन कैमरो से काफी मदद मिल सकती है। वहीं नागरिक अस्पताल में बनी कैंटीन में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी खंगाली जाएगी। गौरतलब है कि वीरवार को अशोक का शव नागरिक अस्पताल में सीएमओ कार्यालय और कैंटीन के साथ लगती सड़क के किनारे पड़ा मिला था, शव पर कंबल ढका हुआ था। जिसके बाद किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान पाली गांव के अशोक के रूप में हुई। अशोक की बहन ने उसके ताऊ के बेटो पर अशोक की परने से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पाली गांव का रहने वाला था युवक, बहन के बयान पर ताऊ के बेटो पर हत्या का केस दर्ज

मामले में सिटी थाना पुलिस ने जींद के नगुरा की रहने वाली संतोष के बयान पर तीन नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले में अशोक की बहन संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घरवाले का दो साल पहले देहांत हो गया था। वे तीन बहन और एक भाई है। उसका भाई अशोक अविवाहित है। अशोक अधिकतर समय उसके पास ही रहता था। कभी कभार गांव पाली में चला जाता था। पिछले एक महीने से उसका भाई अशोक गांव पाली में रह रहा था। 21 नवंबर को बिजली विभाग ने गांव पाली में बिजली चोरी बारे छापेमारी की थी।

उस दौरान उसके सगे ताऊ के बेटे प्रदीप, राजु, बिजेंद्र ने उसके भाई अशोक को कहा कि उसने उनके घर पर बिजली चोरी करने बारे शिकायत देकर छापेमारी करवाई है। इसी बात को लेकर इन तीनो ने घर में घुसकर अशोक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसे 21 नवंबर को सूचना मिली की उसके भाई के साथ उसके ताऊ के बेटो ने मारपीट की है। वह और उसकी बहन भतेरी गांव पाली में गई, वहां अशोक ने उसे यह बात बताई थी। वह अपने भाई अशोक को लेकर इलाज के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में ले गई। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अशोक को हिसार के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया। वहां उसकी मौत की सूचना मिली।

chat bot
आपका साथी