मौसम बदलेगा करवट, 16 और 17 को आंधी के साथ बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो न्यूनतम तापमान बढऩा शुरू हो जाता है तो बरसात की संभावना भी अधिक रहती है। मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी कर किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी है।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 11:13 AM (IST)
मौसम बदलेगा करवट, 16 और 17 को आंधी के साथ बारिश के आसार
मौसम बदलेगा करवट, 16 और 17 को आंधी के साथ बारिश के आसार

हिसार, जेएनएन। बीते दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं तो वहीं अब आने वाले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 16 व 17 को तेज आंधी के साथ बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। रविवार को भी मौसम में गर्मी कम महसूस हुई तो वहीं शाम के वक्‍त भी मौसम ज्‍यादा गर्म नहीं रहता है। हालांकि दिन के वक्‍त मौसम में तब्‍दीली होती रहती है। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं। ऐसे मौसम में किसानों ने गेहूं कटाई का कार्य तेज कर दिया है।

हिसार में रविवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्‍यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो न्यूनतम तापमान बढऩा शुरू हो जाता है तो बरसात की संभावना भी अधिक रहती है। मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी कर किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में अगर बरसात के साथ आंधी भी आती है तो गेहूं की कटाई प्रभावित होने के साथ ही नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। करीब पांच साल पहले भी गेहूं कटाई के दौरान बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई थी, जिससे गेहूं की फसल चौपट हो गई थी।

---आने वाले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। किसान मौसम को देखकर ही कटाई करे। 16 व 17 को आंधी के साथ बरसात की संभावना है।

डा. बलवंत सहारण, उपकृषि निदेशक, फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी