Weather update: धुंध ने रोकी रफ्तार, फसलों के लिए फायदेमंद मौसम, घरों में भी छूटी कंपकंपी

किसानों के अनुसार यह धुंध गेहूं व सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद है। वहीं सब्जियों के लिए हानिकारक भी है। किसान सुरेश कुमार अनिल कुमार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं के लिए यह धुंध किसी वरदान से कम नहीं है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 01:56 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 01:56 PM (IST)
Weather update: धुंध ने रोकी रफ्तार, फसलों के लिए फायदेमंद मौसम, घरों में भी छूटी कंपकंपी
हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

फतेहाबाद, जेएनएन। जनवरी महीने में मौसम हर दिन अपना अलग ही रूप दिखा रहा है। कभी धूप, कभी बरसात और अब धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। फतेहाबाद जिला जनवरी महीने में बुधवार का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। वही धुंध इतनी अधिक थी कि 50 मीटर से कम दृश्यता रही। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए निकले। सुबह के समय लोग ऑफिस के लिए निकले। लेकिन समय पर वाहन न मिलने के कारण देरी से पहुंचे।

वहीं रोडवेज की बसें अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से चल रही थी। वही रोहतक, हिसार व बहादुरगढ़ जाने वाली बसें सुबह 5 बजे की बजाए साढ़े पांच बजे निकली। धुंध अधिक होने के कारण बस देरी से चलने का कारण बताया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। वही बुधवार को पहली बार धुंध के साथ ओस भी गिरी। इस कारण सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। हालांकि दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए।

फसलों के लिए फायदेमंद धुंध

किसानों के अनुसार यह धुंध गेहूं व सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद है। वहीं सब्जियों के लिए हानिकारक भी है। किसान सुरेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं के लिए यह धुंध किसी वरदान से कम नहीं है। अगर दिन के समय सूरज नहीं निकलेगा तो सरसों की फसल के लिए नुकसान भी हो सकता है। लेकिन अभी ऐसा नहीं है। लेकिन सब्जियों के लिए यह धुंध खतरनाक है। आलू व मिर्च पर असर पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को शाम होते ही इन सब्जियों में सिंचाई करनी पड़ रही है।

धुंध में वाहन चलाते समय ये रखे सावधानियां

-एक दूसरे वाहन को क्रॉस ना करे।

-वाहनों पर फॉग लाइट का प्रयोग करे।

-रात के समय सफर कतई ना करे।

-दोपहिया वाहनों पर सफर करने से बचे।

-एक दूसरे वाहन से निश्चित दूरी बनाकर चले।

-वाहनों को सड़क किनारे ना खड़ा करे।

----

अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। ऐसे में किसान अपनी फसलों का निरीक्षण करते रहे। सरसों की फसल में चेपा आदि की बीमारी होने की संभावना रहती है। वही किसान रात के समय फसलों में सिंचाई करते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। अब बरसात की संभावना कम है। धुंध अगले 10 दिनों तक ऐसे ही रहेगी।

डा. राजेश सिहाग

उपकृषि निदेशक फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी