ट्रस्ट ने दीवार बनाकर गली कर रखी भी बंद, निगम ने तोड़ी

व्यापारियों ने अधिकारियों से की अपील-शौचालय न गिराएं सार्वजनिक बना दें फोटो 202 जागरण सं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:59 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:59 AM (IST)
ट्रस्ट ने दीवार बनाकर गली कर रखी भी बंद, निगम ने तोड़ी
ट्रस्ट ने दीवार बनाकर गली कर रखी भी बंद, निगम ने तोड़ी

व्यापारियों ने अधिकारियों से की अपील-शौचालय न गिराएं, सार्वजनिक बना दें

फोटो : 202

जागरण संवाददाता, हिसार : सब्जीमंडी पुल के समीप मेहता नगर स्थित श्री ओम विजय चेरिटेबल ट्रस्ट ने चाहरदीवारी बनाकर गली में कब्जा किया हुआ था। अवैध रूप से बनाई गई चाहरदीवारी को नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को गिरा दिया। इतना ही नहीं, टीम ने शौचालय को गिराने की कार्रवाई शुरू की तो व्यापारियों ने अधिकारियों से अपील की कि शौचालय को न गिराया जाए। इसका सार्वजनिक रूप से व्यापारी प्रयोग करते हैं। व्यापारियों ने अधिकारियों को लिखकर दिया कि सभी व्यापारी शौचालय नगर निगम को सौंपते हैं और शौचालय को सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए। जिससे सब्जीमंडी पुल के साथ बनी मार्केट के व्यापारियों को खुले में शौच न जाना पड़े। व्यापारियों की अपील पर निगम की टीम ने शौचालय नहीं गिराया।

बीआइ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मेहता नगर स्थित श्री ओम विजय चेरिटेबल ट्रस्ट ने चाहरदीवारी बनाकर गली बंद की हुई थी। गली बंद होने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जन समस्या के समाधान के तौर पर आज टीम ने कार्रवाई करते हुए दीवार को तोड़ दिया है।

chat bot
आपका साथी