Bharat Band: फतेहाबाद में कल प्राइवेट स्कूल बंद, व्यापारी और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का समर्थन

फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर 26 मार्च सुबह साढ़े 8 बजे व्यापारी किसानों की जत्थेबंदिया के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अनाजमंडी बंद रहेगी। कई प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। रोडवेज की कई बसें भी नहीं चलेंगी। जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 05:16 PM (IST)
Bharat Band: फतेहाबाद में कल प्राइवेट स्कूल बंद, व्यापारी और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का समर्थन
फतेहाबाद में भारत बंद को लेकर रतिया में किसान संगठनों ने डोर-टू-डोर जाकर निमंत्रण दिया।

फतेहाबाद, जेएनएन। तीनों कृषि कानूनों को रद करवाने, एमएसपी का कानून बनवाने, अनाज मंडियों व व्यापार को बचाने, गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों की बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मार्च को भारत बंद को फतेहाबाद के व्यापारियों, विभिन्न जनसंगठनों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने समर्थन दिया है।

26 मार्च सुबह साढ़े 8 बजे व्यापारी फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर किसानों की जत्थेबंदिया के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू, सचिव बाग सिंह व पूर्व प्रधान गुरदीप सिंह अमृतसरिया ने अनाजमण्डी व्यापारियों के पूर्ण रूप से बंद में शामिल होने का ऐलान करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून हर किस्म के व्यापार पर बुरा असर डालेंगे और आढ़तियों सहित अन्य कारोबार भी पूरी तरह चौपट होकर रह जाएंगे। 26 मार्च को फतेहाबाद अनाज मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। अनाज मंडी इस दिन न तो कोई फसल बेची जाएगी, न खरीदी जाएगी और न ही किसी भी फसल की बोली होगी। 

इन यूनियनों ने भारत बंद का किया है समर्थन 

देश व्यापारी हड़ताल को ऑटो मार्केट यूनियन, रेहड़ी यूनियन, काठ मंडी यूनियन, अनाज मंडी पल्लेदार यूनियन, कपड़ा, किरयाना, मनियारी व जनरल मर्चेन्ट एसोसिएशन, पेस्टीसाइड यूनियन, स्वर्णकार सभा, पैथोलॉजी लेब टेक्नीशियन यूनियन, खेत मजदूर यूनियन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, विभिन्न ट्रेड यूनियंस, सीआईटीयू, कर्मचारी संगठनों, धानक समाज, शहीद भगत सिंह पुस्तकालय, नागरिक अधिकार मंच, वकीलों की बार एसोसिशन एवं ऑल इंडिया लॉयर यूनियन, भवन निर्माण यूनियन, नौजवान सभा, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए 26 मार्च को अपनी कारोबारी गतिविधियां बंद रखने और प्रदर्शन में भाग लेने की घोषणा की है। 

किसानों ने चलाया संपर्क अभियान

संयुक्त किसान मोर्चा फतेहाबाद के संयोजक योगेन्द्र सिंह भूथनकलां, किसान नेता कल्याण सिंह धांगड़, रविन्द्र सिंह हिजरावां, सुरेश गढ़वाल, मनफूल ढाका, रामचन्द्र करनौली ने गांवों में जनसम्पर्क करते हुए किसानों, व्यापारियों और आम जनता से भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। किसानों ने अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को इस हड़ताल में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। 

रोडवेज की बसें भी रहेंगी बंद

देशव्यापारी हड़ताल को देखते हुए कुछ रूटों पर बसें बंद रहेगी। हालांकि रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 26 मार्च को हड़ताल को देखते हुए मौके पर फैसला लिया जाएगा। अगर सभी जगह जाम आदि लगते है तो सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा। सुरक्षा में ध्यान में रखते हुए अंतिम समय में फैसला लिया जाएगा। जिस तरह किसानों ने लालबत्ती चौक पर धरना देने का फैसला किया है उससे लगता नहीं कि रोडवेज की बसों का संचालन हो पाएगा। हालांकि गांवों में रोडवेज विभाग बसें चला सकता है। 

जिला प्रशासन भी हुआ सख्त

देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी रणनीति तैयार कर ली है। जिले में 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए है। वहीं पांच डीएसपी की नियुक्ति की गई है जो कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। सभी अधिकारियों को कहा गया है कि वो अपने अपने क्षेत्र में निगरानी रखे। अगर कहीं पर किसी प्रकार की कोई घटना होता है तो उसे समय पर काबू पाया जा सके। सुरक्षा में ध्यान में रखते हुए अनेक स्कूल संचालकों ने स्कूलों की छुट्टी भी कर दी है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी