बीमा क्लेम हड़ने के मामलों की एक के बाद एक परतें खुलनी शुरू

संवाद सहयोगी हांसी फर्जी दुर्घटना में बीमार लोगों की मौत दिखाकर बीमा हड़पने के मामले में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:26 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:26 AM (IST)
बीमा क्लेम हड़ने के मामलों की एक के बाद एक परतें खुलनी शुरू
बीमा क्लेम हड़ने के मामलों की एक के बाद एक परतें खुलनी शुरू

संवाद सहयोगी, हांसी: फर्जी दुर्घटना में बीमार लोगों की मौत दिखाकर बीमा हड़पने के मामले में पुलिस के सामने एक के बाद एक नए मामले सामने आते जा रहे हैं। सालों से गैंग के सदस्य बीमा क्लेम हड़पने के खेल में लगे हुए थे। पुलिस ने मामले में आरोपित एमपीएचडब्ल्यू लाभ सिंह के खिलाफ एक और एफआइआर दर्ज कर ली है। खांडा खेड़ी के सिविल अस्पताल में तैनात राज सिंह की शिकायत पर एफआइआर दर्ज हुई है। आरोप है कि लाभ सिंह ने उनके आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर उनके नाम से कई बैंक खाते खुलवा लिए व कई बीमे भी करवा दिए। वहीं, पुलिस ने बैलगाड़ी से गिरकर फर्जी तरीके से दुर्घटना में मौत दिखाने के मामले में झूठी गवाही देने के मामले में खांडा खेड़ी निवासी एक महिला ओमी देवी को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया व कोर्ट ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया।

बता दें कि जिला पुलिस फर्जी तरीके से बीमार व्यक्तियों को बीमा क्लेम हड़पने के कई मामलों में जांच कर रही है। इन मामलों में पुलिस कई गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस मुख्य आरोपित सुनील को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने उन लोगों की गिरफ्तारी शुरू की है जिन्होंने बीमा क्लेम हड़पने के लिए फर्जी गवाही दी थी। पुलिस के अनुसार बीमारी से जिन व्यक्तियों की मौत हुई थी, उनकी मौत को दुर्घटना में मौत दिखाया। जिससे बीमा क्लेम मिल सके और इन मामलों में जो गवाह बने थे, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए एमपीएचडब्ल्यू लाभ सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। जिसमें आरोप है कि उसने एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी कर उसके आधार कार्ड से छेड़छाड़ करते हुए कई बैंक खाते खुलवाते हुए बीमे भी करवा लिए। पुलिस इस मामले में भी गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी