गली-गली जाकर विद्यार्थियों ने जगाई पराली नहीं जलाने की अलख

संवाद सहयोगी, घिराय : बरवाला खंड के सुलखनी गांव स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में वीरवार को दैनि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 08:37 PM (IST)
गली-गली जाकर विद्यार्थियों ने जगाई पराली नहीं जलाने की अलख
गली-गली जाकर विद्यार्थियों ने जगाई पराली नहीं जलाने की अलख

संवाद सहयोगी, घिराय : बरवाला खंड के सुलखनी गांव स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में वीरवार को दैनिक जागरण के अभियान 'पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे' के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों व किसानों को जागरूक किया। रैली को कृषि विकास अधिकारी राजीव भाटिया व सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सांगा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि अधिकारी भाटिया ने छात्राओं से कहा कि अगर पर्यावरण को बचाना है तो हमें आमजन को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से हमारे खेतों की उर्वरक शक्ति खत्म हो रही है, जिसका सीधा असर पैदावार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बढ़ते प्रदूषण पर काबू नहीं पाया गया तो आगामी कुछ वर्षो में हमारा सांस लेना दूभर हो जाएगा। भाटिया ने कहा कि वर्तमान में कृषि विभाग द्वारा कई प्रकार के पराली को प्रयोग करने के यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे किसान खरीदकर पराली का निस्तारण कर सकते हैं। स्कूल ¨प्रसिपल आरके माइकल ने कहा कि वास्तव में पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। किसानों को जागरूक करके ही हमें बढ़ते प्रदूषण को रोकना होगा। सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सांगा ने कहा कि दैनिक जागरण की पहल से पराली जलाने वाले किसानों की संख्या में गिरावट आई है।

---

बॉक्स :::

किसान जागरूक हों तो खत्म होगी समस्या : भाटिया कृषि अधिकारी राजीव भाटिया ने कहा कि पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों में जागरूकता लानी होगी। तब जाकर प्रदूषण नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के अभियान से वास्तव में किसानों के साथ आमजन भी जागरूक हो रहा है। भाटिया ने कहा कि जागरण के अभियान से जुड़कर लोगो को जागरूक करते रहेंगे। बॉक्स :::

जागरण की जागरूकता सराहनीय : सहरावत स्कूल के डायरेक्टर भूप¨सह सहरावत ने कहा कि दैनिक जागरण द्वारा पराली ना जलाने के अभियान की जागरूकता वास्तव में सराहनीय है। उन्होने कहा कि प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसलिए हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा। बॉक्स :::

..तो भोजन कहां से लाओगे : माइकल स्कूल ¨प्रसिपल आरके माइकल ने बच्चों को कहा कि अगर भूमि जलाओगे तो भोजन कहां से लाओंगे। उन्होने कहा कि खेतों में पराली जलाने से भूमि की उर्वरक शक्ति खत्म हो रही है। जिसके कारण आने वाले समय में पैदावार कम होना स्वाभाविक है। माइकल ने कहा कि जागरण द्वारा किसानों को जागरूक करने की पहल सराहनीय है। बॉक्स:::

घर जाकर करेंगे जागरूक : पारुल दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पारुल ने कहा कि जागरण के सहयोग से निकाली गई जागरूकता रैली ने वास्तव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। घर जाकर मेरे परिजनों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर पराली ना जलाने के बारे में बताऊंगी। बॉक्स

पर्यावरण बचाने के लिए करेंगे जागरूक : अमन दसवीं कक्षा के छात्र अमन ने कहा कि जागरण द्वारा पराली ना जलाओ, पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम से पर्यावरण सरंक्षण संभव है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पराली ना जलाने के साथ ज्यादा से ज्यादा पौधे भी लगाने होंगे। जागरण का प्रयास हकीकत में रंग लाएगा। बॉक्स :::

जागरण के प्रयास ला रहे रंग : सांगा सुलखनी गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि वास्तव में जागरण का प्रयास रंग ला रहा है। किसानों और आमजन को जागरूक करने के लिए जिस प्रकार अभियान चलाया जा रहा है, संभव है इसके और भी सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

chat bot
आपका साथी