PGI के वार्ड में निकल आया सांप, फिर मचा हड़कंप, मरीज बैड से उठकर भागे

बैैड नंबर 18 के पास सांप देखकर मरीज भागे बाहर। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सांप को मारा। पूर्व में भी कई बार वार्ड में हो चुकी हैं सांप निकलने की घटनाएं

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 04:34 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 04:39 PM (IST)
PGI के वार्ड में निकल आया सांप, फिर मचा हड़कंप, मरीज बैड से उठकर भागे
PGI के वार्ड में निकल आया सांप, फिर मचा हड़कंप, मरीज बैड से उठकर भागे

रोहतक, जेएनएन। पीजीआइएमएस की लाला श्याम लाल बिल्डिंग स्थित एक वार्ड में सांप निकल आया। वार्ड में सांप देखकर मरीजों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सांप को मारा। जिसके बाद मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि सांप के वार्ड में रहने के दौरान करीब आधा घंटे तक ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि वार्ड के पास झाडिय़ां होने के चलते वहां पर कीड़े-मकौड़े छिपे रहते हैं।

पीजीआइएमएस की लाला श्याम लाल बिल्डिंग में वार्ड 29 बना हुआ है। वार्ड में न्यूरो सर्जरी के मरीज भर्ती किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वार्ड के बैड नंबर 18 के पास सांप पहुंच गया। करीब चार फीट लंबे काले रंग के सांप को देखकर मरीजों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदार वार्ड से बाहर निकलने लगे।

कर्मचारियों को वार्ड में सांप होने की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कर्मचारियों ने सांप को छड़ी के सहारे मारा। करीब आधा घंटे तक वार्ड के मरीज व तीमारदारों में दहशत का माहौल बना रहा। कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार लाला श्याम लाल बिल्डिंग के पीछे झाडिय़ां होने के चलते पूर्व में भी कीड़े-मकौड़े वार्ड में पहुंच चुके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि अब अधिकारियों ने वार्ड के पीछे की झाडिय़ों को कटवा दिया है। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी से इनकार किया है।

chat bot
आपका साथी