इंसानियत शर्मसार : हत्या से पहले बुजुर्ग महिला से हुआ था दुष्कर्म, आरोपित नौकर ने कुबुला

पिछले माह बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तरफ से शुरूआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। वहां पर काम करने वाला युवक वारदात के बाद से शक के दायरे में था

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 10:30 AM (IST)
इंसानियत शर्मसार : हत्या से पहले बुजुर्ग महिला से हुआ था दुष्कर्म, आरोपित नौकर ने कुबुला
इंसानियत शर्मसार : हत्या से पहले बुजुर्ग महिला से हुआ था दुष्कर्म, आरोपित नौकर ने कुबुला

रोहतक, जेएनएन। शहर की एक कालोनी में पिछले माह हुई बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्‍या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि हत्‍या से पहले बुजुर्ग महिला के साथ दुष्‍कर्म हुआ था। आरोपित ने कुबुल किया है कि हत्या से पहले बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर जेवरात लूट लिए थे। हालांकि शुरूआत में यह वारदात लूट के बाद हत्या की लग रही थी। दुष्कर्म की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गई है।

यह था मामला

शहर की एक कालोनी में पिछले माह बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तरफ से शुरूआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। वहां पर काम करने वाला युवक वारदात के बाद से ही पुलिस के शक के दायरे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपित ने शुरूआत में शातिर अपराधी की तरफ पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया था।

आरोपित ने स्वीकार किया था कि उसने बुजुर्ग महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपित ने बुजुर्ग महिला के जेवरात भी लूट लिए थे। हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने जेवरात भी बरामद कर लिए थे। जिन्हें आरोपित ने रेलवे ट्रक के किनारे पत्थरों में छिपा दिया था।

बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर जेवरात लूट लिए गए थे। इस केस में हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है।

- वेदप्रकाश, थाना प्रभारी आर्य नगर।

chat bot
आपका साथी