प्राइवेट स्कूल ऑड ईवन फार्मूले पर आज से शुरू करेंगे कक्षाएं

स्कूल प्रिसिपल बताते हैं कि अगर यह फार्मूला सफल हुआ तभी आगे रेगुलर रूप से बढ़ा जाएगा। वहीं इसके दूसरी तरफ अभी तक सरकारी स्कूलों के लिए इस प्रकार की कोई गाइड लाइन नहीं आई है तो वहां असमंजस की स्थिति बनी हुई है। न तो स्कूल खोलने की बात कही जा रही है और ना ही बंद रखने की बात बस सरकार के आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। यही कारण है सरकारी स्कूलों पर ताला जड़ा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 06:41 AM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 06:41 AM (IST)
प्राइवेट स्कूल ऑड ईवन फार्मूले पर आज से शुरू करेंगे कक्षाएं
प्राइवेट स्कूल ऑड ईवन फार्मूले पर आज से शुरू करेंगे कक्षाएं

जागरण संवाददाता, हिसार : कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस को रेगुलर रूप से संचालित करने के लिए केंद्र सरकार ने आदेश दे दिए हैं। इसको लेकर कुछ प्राइवेट स्कूलों ने तैयारियां की हैं तो कुछ ने सोमवार से स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही तीन घंटे की क्लासेस के लिए ऑड ईवन फार्मूला के आधार पर कक्षाएं लगाईं जाएंगी। इसमें हर स्कूल अपने-अपने तरीके से शारीरिक दूरी लागू कराने के लिए नियमों में बदलाव कर रहा है। स्कूल प्रिसिपल बताते हैं कि अगर यह फार्मूला सफल हुआ तभी आगे रेगुलर रूप से बढ़ा जाएगा। वहीं इसके दूसरी तरफ अभी तक सरकारी स्कूलों के लिए इस प्रकार की कोई गाइड लाइन नहीं आई है तो वहां असमंजस की स्थिति बनी हुई है। न तो स्कूल खोलने की बात कही जा रही है और ना ही बंद रखने की बात, बस सरकार के आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। यही कारण है सरकारी स्कूलों पर ताला जड़ा हुआ है।

शहर के विभिन्न स्कूलों में रेगुलर क्लासेस शुरू करने को लेकर यह है तैयारियां

1- ओपी जिदल मॉडर्न स्कूल-

यहां पर अभी अभिभावकों से पूछा जा रहा है कि क्या रेगुलर क्लासेस लगें तो वह बच्चों को भेजेंगे। जवाब आने पर स्कूल खोलने का निर्णय लेंगे। हालांकि तैयारियां पूरी हैं, दो बिल्डिग बनी हैं जहां अलग-अलग विद्यार्थियों को बैठाया जा सकता है।

2- न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल-

यहां पर गुरुवार को क्लासेस शुरू करने के लिए बच्चों से कह दिया है। वह ट्रायल बेस पर कक्षाएं शुरू करेंगे। कक्षा 9 व 10 को 9 बजे से 11 बजे तक बुलाया जाएगा और 11वीं व 12वीं की क्लासेस दोपहर डेढ़ बजे तक लगेंगी। अभिभावकों को खुद ही बच्चों को भेजना होगा। यहां बच्चों को फुल स्लीव्स की शर्ट, मास्क, खुद का सैनिटाइजर लाने को कहा गया है। बाकी स्कूल को सैनिटाइज, थर्मल स्कैनिग जैसे प्रबंध किए जा चुके हैं। मगर कितने बच्चे आएंगे इस पर अभी भी संशय है।

3- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल -

अभी अभिभावकों का सुझाव लिया है। सोमवार से ऑड ईवन फार्मूले पर बच्चे बुलाएंगे। बड़ी क्लास को पहले बुलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी