भिवानी के लघु चिड़ियाघर से दरियाई घोड़े को बदलने की तैयारी, अभी यह हैं पक्षी-जानवर

भिवानी के लघु चिड़ियाघर में शेर-शेरनी लोमड़ी दरियाई घोड़े पैंथर मगरमच्छ घडियाल भालू को जोड़ा हिरण ब्लैकबक सांभर तोते मोर सहित अनेक जानवर हैं। चिड़ियाघर में तीन दरियाई घोड़े हैं। इसमें नर-मादा के लिए करीब दो साल का बच्चा हैं। यदि कोई नर के साथ बच्चा भी लेना चाहता है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 05:14 PM (IST)
भिवानी के लघु चिड़ियाघर से दरियाई घोड़े को बदलने की तैयारी, अभी यह हैं पक्षी-जानवर
लघु चिड़ियाघर में आम आदमी को नए जानवर दिखने का मिलेगा मौका।

भिवानी, जागरण संवाददाता। भिवानी लघु चिड़ियाघर में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक जानवरों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। लघु चिड़ियाघर के प्रशासन ने अब उनके यहां मौजूद दरियाई घोड़े (हिप्पो) को दूसरे चिड़ियाघर में भेजने की तैयारी कर ली हैं। इसको लेकर देश के दूसरे चिड़ियाघर के अधिकारियों को आफर दिया गया है। इसमें नर हिप्पो को देने का आफर रखा गया है।

इसकी उम्र करीब 30 साल हैं। अभी तक किसी ने उसे लेने के लिए कोई बातचीत नहीं की है लेकिन उसकी जगह दूसरे जानवर लाने की योजना है ताकि आम आदमी को नए जानवर देखने को मिल सके। लघु चिड़ियाघर में तीन दरियाई घोड़े हैं। इसमें नर-मादा के लिए करीब दो साल का बच्चा हैं। यदि कोई नर के साथ बच्चा भी लेना चाहता है कि चिड़ियाघर के प्रशासन की तरफ से उस बच्चे को भी दिया जा सकता हैं।

शिमला से आएगा जंगली मुर्गा

लघु चिड़ियाघर प्रशासन की तरफ से शिमला से जंगली मुर्गा के दो पेयर लाने की तैयारी हैं। यह मुर्गा देखने में काफी सुंदर होता हैं। मुर्गा को देखकर चिड़ियाघर में आने वाले बच्चे भी काफी खुश होते हैं।

अभी यह है पक्षी-जानवर

लघु चिड़ियाघर में शेर-शेरनी, लोमड़ी, दरियाई घोड़े, पैंथर, मगरमच्छ, घडियाल, भालू को जोड़ा, हिरण, ब्लैकबक, सांभर, तोते, मोर सहित अनेक जानवर हैं।

10 रुपये है टिकट

लघु चिड़ियाघर में आने वालों के लिए अभी पांच और 10 रुपये टिकट रखी गई हैं। इसमें छोटे बच्चों के लिए पांच रुपये और बड़ों के लिए 10 रुपये टिकट हैं। पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रहा हैं। हर माह पर्यटक की संख्या की बढ़ने के कारण प्रशासन भी काफी खुश हैं।

अधिकारी के अनुसार

दरियाई घोड़े को बदलने के लिए आफर दिया गया है। अभी किसी से बातचीत नहीं हुई हैं। इसको देकर दूसरे जू से दूसरे जानवर लाएंगे ताकि यहां की जनता उसे देख सकें।

- ज्याेति कुमार, इंचार्ज, लघु चिड़ियाघर, भिवानी

chat bot
आपका साथी