कालोनी में टावर लगाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

टावर लगाए जाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच टावर इंस्टालेशन के कार्य को रुकवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 09:52 PM (IST)
कालोनी में टावर लगाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
कालोनी में टावर लगाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

-पुलिस ने मौके पर पहुंच टावर इंस्टालेशन के कार्य को रुकवाया

-लोगों ने कहा-टावर से निकलने वाली विकिरणों का स्वास्थ्य पर पड़ता है विपरीत प्रभाव

संवाद सहयोगी, हांसी : मोहल्ला धौबीयान में आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने एक बिल्डिग के ऊपर रिलायंस जियो कंपनी द्वारा लगाए जा रहे टावर का कालोनी के लोगों ने विरोध करते हुए जीयो के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि टावर से निकलने वाली विकिरणों का मनुष्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और जहां टावर लगाया जा रहा है। वहां छोटे बच्चों व लड़कियों का स्कूल है और आवासीय कालोनी है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच टावर के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। टावर लगाने पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास टावर लगाने के लिए सारे डाक्यूमेंट हैं। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर टावर लगाने कर्मचारियों ने दस दिन का समय दिया है ताकि कालोनी के लोग कोई कार्रवाई करना चाहते हैं तो वे कर सकते हैं। लोगों ने कहा कि रिलायंस कंपनी द्वारा करीब 9 महिने पूर्व भी इस बिल्डिग के उपर टावर लगाने का प्रयास किया था, उस वक्त भी कालोनी के लोगों विरोध कर एसडीएम डा. जितेंद्र अहलावत को शिकायत देकर टावर लगाने के कार्य को रुकवा दिया था। लेकिन नौ महीने के बाद फिर से कंपनी के कर्मचारियों ने यहां टावर लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इस अवसर पर कैलाश मंडावरिया, मोहित मित्तल, संजय गांधी, सुरेश कुमार, पवन कुमार, बलवान, भूपेंद्र, कमला, सरोज, भतेरी, संतरा व कमलेश सहित काफी संख्या में मूहल्ला के लोग मौजूद थे।

वहीं किला बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनके आदेश अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर टावर लगाने पहुंचे कंपनी कर्मचारियों का कहना था कि उनके पास टावर लगाने पुरे डाक्यूमेंट्स हैं और उसी के अनुसार टावर लगाया जा रहा है। उन्होंने टावर से निकलने वाले विकिरणों का मनुष्य या बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव को मिथ्या बताते हुए कहा कि इन किरणों का मनुष्य के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

chat bot
आपका साथी