Protest In Rohtak: सड़क पर उतरे भारतीय मजदूर संघ के सदस्य, महंगाई के विरोध में किया रोष प्रदर्शन

रोहतक में महंगाई के खिलाफ भारतीय मजदूर संग के सदस्यों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सबसे पहले मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। जहां पर मजदूर संघ के सदस्यों को मजदूर नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाना चाहिए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 03:45 PM (IST)
Protest In Rohtak: सड़क पर उतरे भारतीय मजदूर संघ के सदस्य, महंगाई के विरोध में किया रोष प्रदर्शन
रोहतक में भारतीय मजदूर संघ का महगांई के खिलाफ प्रदर्शन।

रोहतक, जागरण संवाददाता। बढ़ती महंगाई के विरोध में वीरवार को भारतीय मजदूर संघ के सदस्य सड़क पर उतर आए और उन्होंने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। संघ के सदस्यों ने रोहतक में प्रदर्शन किया और जिला के अधिकारियों के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा है। संघ के सदस्यों ने बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने व पेट्रोल-डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लिए जाने की मांग की है।

प्रदर्शन में महिलाओं ने लिया भाग

प्रदर्शनकारियों में महिला मजदूर भी शामिल रही। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक दुष्प्रभाव मजदूरों पर पड़ रहा है। लिहाजा मजदूरों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संघ के जिला मंत्री मदन कुमार ने बताया कि संघ के राष्ट्रीय नेताओं के आह्वान पर वीरवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया गया है। देश के 768 जिलों में यह प्रदर्शन किया गया है।

प्रधानमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन

रोहतक में महंगाई के खिलाफ भारतीय मजदूर संग के सदस्यों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सबसे पहले मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। जहां पर मजदूर संघ के सदस्यों को मजदूर नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाना चाहिए। वहीं, पेट्रोल डीकल को भी जीएसटी में शामिल किया जाना चाहिए। मूल्य वृद्धि को वापस किए जाने की मांग करते हुए मजदूर संघ के सदस्य पार्क के गेट के बाहर आए और हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस भी मौके पर तैनात रहा। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए सोनीपत चौंक से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन लिखा गया। ज्ञापन लेने वाले अधिकारियों ने उनकी बात पीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शन के दौरान ये लोग रहे मौजूद

जिला अध्यक्ष कुलदीप अत्री ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई व खाद्य पदार्थों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि और घरेलु गैस के दाम में बार बार हो रही वृद्धि आदि के विरुद्ध भारतीय मजदूर संघ रोहतक ने जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुलदीप, जिला मंत्री मदन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सह जिला मंत्री राकेश कुमार, हरियाणा पीडबलूडी कर्मचारी संघ जिला प्रधान सोमपाल, अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ जिला प्रधान संदीप हुड्डा व कर्मचारी संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी