शर्मनाक: रिश्‍ते के चाचा ने साढ़े चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

शर्मनाक हरकत करने वाला युवक अपने ममेरे भाई की मासूम बेटी को 13 अप्रैल को पड़ोस के एक घर में ले गया। वहां कोई नहीं था। युवक ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 04:29 PM (IST)
शर्मनाक: रिश्‍ते के चाचा ने साढ़े चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
शर्मनाक: रिश्‍ते के चाचा ने साढ़े चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

हिसार, जेएनएन। शहर के एक मोहल्ले में साढ़े चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गलत काम करने वाला युवक रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर 20 साल के आरोपित को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि शर्मनाक हरकत करने वाला युवक अपने ममेरे भाई की मासूम बेटी को 13 अप्रैल को पड़ोस के एक घर में ले गया। वहां कोई नहीं था। युवक ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके बाद वह बच्ची को छोड़ आया। बच्ची परिजनों को कुछ बता नहीं पाई। उसके बाद युवक अगले दिन बच्ची को घुमाने के बहाने एरिया की एक पार्क में ले गया। उसने वहां सुनसान जगह पर फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह बाद में बच्ची को घर छोड़ आया।

बच्ची तब से गुमसुम थी। मां ने बच्ची की हालत देखी तो उसे शक हुआ। प्यार से पूछने पर बच्ची ने सारी बात बताई। उसके बाद मामले की शिकायत महिला थाना प्रभारी बिमला देवी को दी गई। एएसआइ प्रोमिला ने शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज आरोपित को गिरफ्तार किया है।

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपित गिरफ्तार

महिला थाना पुलिस ने शहर की 7 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। शहर के एक इलाके की बच्ची को पड़ोस का युवक शुक्रवार शाम को पड़ोस में अपने कमरे में ले गया। मां बच्ची को ढूंढते हुए पड़ोसी के घर पहुंची और दरारों के बीच से देखा तो वह हैरान रह गई। पड़ोसी बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। बच्ची की मां ने शोर मचाया तो वह उसे धक्का मारकर फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी