फेसबुक पर दोस्ती के बाद की लव मैरिज, अब लड़की के परिवार वालों ने किया हमला

हिसार में करीब ढाई साल पूर्व हुई लव मैरिज के एक मामले में बुधवार को घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 10:50 AM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 10:50 AM (IST)
फेसबुक पर दोस्ती के बाद की लव मैरिज, अब लड़की के परिवार वालों ने किया हमला
फेसबुक पर दोस्ती के बाद की लव मैरिज, अब लड़की के परिवार वालों ने किया हमला

हिसार, जेएनएन। पहले प्रेम विवाह और फिर विवाद। ये सब इस तरह के केसों में आम बात है। मगर शादी को कितने भी साल क्‍यों न हुए हों विवाद कभी भी हो जाता है। हिसार में भी ऐसा ही हुआ है। करीब ढाई साल पूर्व हुई लव मैरिज के एक मामले में बुधवार को घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। 12 क्वार्टर चौकी में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

महाबीर कालोनी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जमशेदपुर निवासी अनु से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसने 12 अप्रैल 2018 को अनु कुमारी से आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट, तीस हजारी में अंतरजातीय विवाह किया था। लेकिन लड़की के परिवार वाले शुरु से ही विवाह के खिलाफ थे। अजय का आरोप है कि लड़की के पिता समेत उसके परिवार वाले कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुके थे।

अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेवाड़ी में नौकरी करता हैं। शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी पर था तो पीछे से उसकी पत्नी के परिवार से विनय मिश्रा, विशाल मिश्रा, गीता देवी, रागिनी देवी, दादरी निवासी एक अज्ञात व्यक्ति के अलावा 6-7 अन्य, दो गाडिय़ों में सवार होकर महाबीर कालोनी में उनके घर आ धमके और घर में घुसते ही उनकी डेढ़ साल की बच्‍ची को छीनने का प्रयास किया। घर में उपस्थित वीना देवी, अंश कुमार, लखन आदि को चोटें मारी। जिनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

अजय का आरोप है कि उसके ससुर सच्चिदानंद मिश्रा सऊदी अरब में रहते है वे जब भी वाट्सएप कॉल करते है उसे जान से मारने की धमकी देते है। अजय का आरोप है कि उसके ससुर फोन पर धमकी देते हुए कहते है कि उसके आतंकवादियों से लिंक है और वे मरवाने की धमकी कई बार दे चुके है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी