आधा शहर भीगा तो आधा रहा सूखा, आज भी बूंदाबांदी की संभावना

जागरण संवाददाता, हिसार : मानसून की आंशिक सक्रियता के कारण शनिवार को जिले में कई जगह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 09:35 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 09:35 PM (IST)
आधा शहर भीगा तो आधा रहा सूखा, आज भी बूंदाबांदी की संभावना
आधा शहर भीगा तो आधा रहा सूखा, आज भी बूंदाबांदी की संभावना

जागरण संवाददाता, हिसार : मानसून की आंशिक सक्रियता के कारण शनिवार को जिले में कई जगहों पर बारिश हुई। शहर में कोई कालोनी बारिश नहीं होने के कारण सुखी रही तो कहीं अच्छी बारिश हुई। चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में 21-22 अगस्त तक ऐसे ही मौसम परिवर्तनशील मौसम बने रहने और कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

पिछले तीन दिनों से जिले में कड़ी धूप और उमस परेशान कर रही थी। शनिवार को भी सुबह से धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। लेकिन दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में बादल छा गए। एकाएक कई जगहों पर रूक-रूक कर बारिश हुई, जिससे मौसम खुश्गवार हो गया। हालांकि केवल हिसार शहर की बात करें तो कई कालोनी और सेक्टरों में बारिश हुई तो कई जगहों पर नाममात्र बूंदे ही गिरीं। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह के समय आ‌र्द्रता 87 फीसद रही, जिसके कारण लोग परेशान रहे। --आज भी हो सकती है बूंदाबांदी एचएयू के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्व हरियाणा में पिछले दो दिनों से छिटपुट हल्की बारिश हो रही है। अब भी अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, जींद जिलों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को देर रात्री व रविवार को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, रोहतक व अन्य दक्षिण हरियाणा के जिलों में भी कुछ एक स्थानों पर बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में 21-22 अगस्त तक ऐसे ही मौसम परिवर्तनशील बने रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। --जम्मू-कश्मीर पर बना है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

-

विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है, जिससे रविवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे उत्तराखंड और उत्तरी पंजाब के एक दो हिस्सों में भारी वर्षा भी संभव है। इसी के प्रभाव के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी