दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर लेकर आया हरियाणा पुलिस का जवान

दादरी जिले के गांव निमली निवासी हरियाणा पुलिस का जवान शुक्रवार को हेलीकाप्टर में सवार होकर जिले के गांव फतेहगढ़ में अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 08:20 AM (IST)
दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर लेकर आया हरियाणा पुलिस का जवान
दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर लेकर आया हरियाणा पुलिस का जवान

चरखी दादरी, जेएनएन। वक्‍त के साथ-साथ कई चीजें बदल रही हैं। पुराने समय में जब संसाधनाें के अभाव में दुल्‍हन बैलगाड़ी में आती थी तो अब तकनीक और आमदनी बढ़ने पर महंगी गाडि़यों के साथ हेलीकॉप्‍टर का ट्रेंड बढ़ रहा है। दादरी जिले के गांव निमली निवासी हरियाणा पुलिस का जवान शुक्रवार को हेलीकाप्टर में सवार होकर जिले के गांव फतेहगढ़ में अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा। गांव फतेहगढ़ में हेलीकाप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हेलीपैड के आसपास पुलिस, फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही। शुक्रवार शाम को विवाह की रस्में पूरी करने के बाद दुल्हा व दुल्हन हेलीकाप्टर में सवार होकर गांव निमली के लिए रवाना हो गए।

गांव निमली निवासी जगबीर सिंह के बेटे रविंद्र का हाल ही में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हुआ है। रविंद्र की शादी दादरी जिले के गांव फतेहगढ़ निवासी सुनील की बेटी ममता के साथ 14 फरवरी को होनी तय हुई थी। दुल्हे व उसके परिजनों की इच्छा थी कि वे दुल्हन को हेलीकाप्टर में घर लेकर आए। जिसके चलते परिवार के लोगों द्वारा हेलीकाप्टर बुक किया गया। तय समय पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे दुल्हा रविंद्र कुमार परिजनों के साथ गांव निमली से हेलीकाप्टर में सवार होकर गांव फतेहगढ़ में बारात लेकर पहुंचा। गांव फतेहगढ़ में करीब ढाई घंटे तक विवाह की रस्में पूरी की गई।

जिसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे दुल्हा रविंद्र अपनी पत्नी ममता को हेलीकाप्टर में लेकर वापिस गांव निमली के लिए रवाना हो गए। गांव फतेहगढ़ के खेल मैदान में तथा गांव निमली में सरकारी स्कूल के समीप हेलीपैड बनाया गया था। दोनों ही जगहों पर हेलीकाप्टर को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दोनों गांवों में पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस मौके पर मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी