नशा करने के लिए बनाया गिरोह, राजस्थान में बाइक चोरी करके सिरसा-सोनीपत में देते थे बेच

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गांव चौटाला के वार्ड नं. 32 निवासी मदन लाल (28) के रुप में हुई है। आरोपित से चोरी की बाइक बरामद हुई है। गिरोह में शामिल अन्य साथियों के नाम उगले हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 04:18 PM (IST)
नशा करने के लिए बनाया गिरोह, राजस्थान में बाइक चोरी करके सिरसा-सोनीपत में देते थे बेच
नशा करने के लिए नशेड़ी महज 11 से 12 हजार में बेचते थे चोरी की हुई बाइक

संवाद सहयोगी, डबवाली। सिरसा के संगरिया पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गांव चौटाला के वार्ड नं. 32 निवासी मदन लाल (28) के रुप में हुई है। आरोपित से चोरी की बाइक बरामद हुई है। उसने चोरी की छह वारदात स्वीकार करते हुए गिरोह में शामिल अन्य साथियों के नाम उगले हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह ने संगरिया थाना क्षेत्र में चार तथा हनुमानगढ़ टाऊन क्षेत्र में दो वारदात कबूली है। चोरी के बढ़़ते मामलों को देखते हुए थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। जिसमें थाना प्रभारी विजय कुमार, रतन लाल एएसआइ, मांगे राम एएसआइ, देवीलाल एएसआइ के अलावा पुलिसकर्मी संजय, आरिफ, राजेंद्र, हरीश, रिंकू शामिल थे।

संगरिया थाना प्रभारी के अनुसार मदन के गिरोह में तीन अन्य साथी शामिल हैं। दो गांव चौटाला में उसी के वार्ड के रहने वाले है। अन्य आरोपितों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ अनिल कुमार उर्फ मोनू निवासी वार्ड नं. चार, पीलीबंगा हाल वार्ड नं. 32 निवासी चौटाला, कालू निवासी चौटाला तथा सुशील कुमार वार्ड नं. चार, पीलीबंगा हाल वार्ड नं. 32, चौटाला के रुप में हुई है। थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि आरोपित ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे नशे की आपूर्ति के लिए बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक को सिरसा, सोनीपत तथा श्री गंगानगर में 11 से 12 हजार रुपये में बेच देते थे। जो पैसे मिलते, उसे नशे तथा घर की जरुरतें पूरी करने में उड़ा देते। मीणा के अनुसार गिरोह के अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

गोकुशी के लिए भेजे जाने थे पशु, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, डबवाली। सदर थाना पुलिस ने गांव सकताखेड़ा के निवर्तमान सरपंच यादवीर सिंह की शिकायत पर गांव मौजगढ़ निवासी बिल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार गांव मौजगढ़ में उसके ननिहाल है। शनिवार को वह मौजगढ़ गया था। उसे सूचना मिली कि गांव का एक व्यक्ति, जो खुद डबवाली में रहता है। उसने सूने घर में पशुओं को बांध रखा है। अंधेरा होने पर वह गोवंश को गोकुशी के लिए ले जाएगा। वह मौका पहुंचा तो सूचना सही थी, बिना हरे चारे और तूड़ी के गोवंश भूख से तड़पता मिला। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी एसआइ देवीलाल मौका पर पहुंचे। पशुओं को मुक्त करवाकर गांव की गौशाला में छोड़ा गया। मकान मालिक बिल्लू के खिलाफ पुलिस ने हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन एक्ट 2015 के तहत केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी