सिरसा में डबल मर्डर, बुजुर्ग महिला व युवक को तेजधार हथियार से काटा, फेंके शव

नाथूसरी कलां में बिजलीघर के सामने रहने वाली 60 वर्षीय संतरों व गांव में ही खेतीबाड़ी करने वाले पंजाब मूल के निवासी 35 वर्षीय जलंधर सिंह के शव महिला संतरों देवी के घर में पड़े थे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 05:41 PM (IST)
सिरसा में डबल मर्डर, बुजुर्ग महिला व युवक को तेजधार हथियार से काटा, फेंके शव
सिरसा में डबल मर्डर, बुजुर्ग महिला व युवक को तेजधार हथियार से काटा, फेंके शव

सिरसा, जेएनएन। सिरसा में डबल मर्डर का केस सामने आया है। नाथूसरी कलां गांव में वाटर वर्क्‍स के समीप बने एक घर में मंगलवार दोपहर को एक अधेड़ उम्र की महिला व एक युवक का शव बरामद हुआ। दाेनों को तेजधार हथियार से वार काटा गया है। दोपहर बाद नाथूसरी चौपटा पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिली। जिसके बाद नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। वारदात का पता लगते ही घटनास्‍थल पर भीड़ जमा हो गई।

जानकारी मुताबिक गांव नाथूसरी कलां में बिजलीघर के सामने रहने वाली 60 वर्षीय संतरों व गांव में ही खेतीबाड़ी करने वाले पंजाब मूल के निवासी 35 वर्षीय जलंधर सिंह के शव महिला संतरों देवी के घर में लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान है। शवों के पास दो कापे बरामद हुए है साथ ही बोतल में शराब भी पड़ी मिली।

मृतक महिला राजस्थान के गांव भाढ़ी की रहने वाली है तथा कई सालों से वह यहीं रह रही है। हत्‍या किसने की और किस कारण से पुलिस इस बारे में जानने में जुटी है। प्राथमिक जांच में पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। मगर उम्र के बीच अंतर होने के चलते हत्‍या का मामला एक पहेली से बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्‍थल से कुछ साक्ष्‍य भी जुटाए हैं।

वर्णनीय है कि इससे पहले रविवार रात को रोड़ी कस्बे में महिला के घर आए प्रेमी की महिला के पति ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा के गांव के ही बलविंद्र सिंह नामक व्यक्ति की पत्नी के साथ अवैध संबध थे। रविवार रात को जब गुरप्रीत सिंह उनके घर में आया तो बलविंद्र सिंह ने तैश में आकर उस पर गंडासी और कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी