वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार और समाजसेवी मंगालीवाला ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

मानसून सर पर है। पौधरोपण कर शहर को स्वच्छ हवा देना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। सामाजिक कार्य होने के साथ ही दैनिक जागरण ने इस कड़ी में अपनी तरफ से पौधे लगवाने का अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 12:37 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 12:37 PM (IST)
वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार और समाजसेवी मंगालीवाला ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार और समाजसेवी मंगालीवाला ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

जेएनएन, हिसार : मानसून सर पर है। पौधरोपण कर शहर को स्वच्छ हवा देना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। सामाजिक कार्य होने के साथ ही दैनिक जागरण ने इस कड़ी में अपनी तरफ से पौधे लगवाने का अभियान शुरू किया है। इसको लेकर बुधवार को चंडीगढ़ रोड स्थित ओम शिक्षण संस्थान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और समाजसेवी अशोक गोयल मंगालीवाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दैनिक जागरण की तरफ से मानसून के सीजन में पौधे लगाए जाते है। इस कड़ी में हर साल की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम चलेगा। वातावरण स्वस्थ रहे तो सभी को उसका फायदा होगा। उसी कार्यक्रम के तहत ओम शिक्षण संस्थान में हरियाली लाने के लिए पौध रोपण कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से गुजवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार पहुंचें। उनके साथ शहर को हरा भरा बनाने की इस मुहिम में समाजसेवी अशोक गोयल मंगालीवाला भी जुड़े हैं। वह उनके साथ ही संस्थान पहुंचें और अपने हाथों से पौधे लगाए। संस्थान की चेयरपर्सन डा. पूनम गोयल के अलावा संस्थान के स्टॉफ और बच्चे भी मौजूद रहे। बच्चों की तरफ से इस दौरान पौधे लगाए गए। समाजसेवी मंगालीवाला और वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पौधे जितने अधिक होंगे उतनी ही ज्यादा मात्रा में हमें आक्सीजन उपलब्ध होगी। इसलिए सभी को एक साथ मिलकर पर्यावरण सरंक्षण का काम करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी