अग्निपथ के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

हरियाणा के कई शहरों में कांग्रेस अग्निपथ योजना का विरोध जता रही है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह व नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर हांसी में प्रदर्शन का फैसला लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 08:53 PM (IST)
अग्निपथ के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
अग्निपथ के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, हांसी : हरियाणा के कई शहरों में कांग्रेस अग्निपथ योजना का विरोध जता रही है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह व नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर हांसी में प्रदर्शन का फैसला लिया। कांग्रेसी नेता सोमवार सुबह करीब 10 बजे लघु सचिवालय पहुंचे और वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल बूरा, कांग्रेसी नेता जय सिंह पाली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य तेलु राम जांगड़ा, केश कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रिकू सैनी, विकास नुनाच , राजेश कासनियां, भूपेंद्र मलिक मुजादपुर, कमलेश रंगा, राजेंद्र ठाकुर, व, शिव कुमार कुम्भा,किरण मलिक व रविन्द्र मलिक की अगुवाई में किया।

धरने पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सेना की भर्ती बंद हो गई थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अन्य कारणों के चलते भर्ती नहीं की। प्रदेश और देश में हजारों की संख्या में युवा सेना की भर्ती के इंतजार में थे और वे अपनी जेब से पैसे खर्च कर इसकी तैयारी में लगे हुए थे। सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को बेरोजगारी की चक्की में डाल दिया है। अब युवाओं को अपने सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा। सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने चाहिए। कांग्रेसी नेताओं का धरना प्रदर्शन एक बजे तक चला।

कांग्रेसी नेताओं ने बताया मंत्रालय की ओर से अग्निपथ योजना की वापसी न किए जाने का बयान सामने आया है। मंत्रालय की माने तो यह कदम देश की रक्षा के लिए उठाया गया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि यह योजना न देश हित में है और न ही युवाओं के हित में है। यह योजना जवानों का भविष्य अंधकार में डालने वाली है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा इसलिए सेना में भर्ती होते हैं क्योंकि उनकी इससे भावनाएं जुड़ी होती हैं। वे देश के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार होते हैं। साथ ही पेंशन समेत अन्य सुविधाएं भी मिलती थी, लेकिन अग्निपथ योजना में 4 साल बाद बेरोजगार हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी