शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की दी धमकी

घर जाकर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। जब उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की तो वह शादी से मुकर गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 07:17 PM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की दी धमकी
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की दी धमकी

टोहाना/फतेहाबाद, जेएनएन। स्कूल की केंटीन ठेकेदार द्वारा एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दलीप नामक व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह भी स्कूल की केंटीन पर काम करती थी। ठेकेदार को उसने अपना मकान बदलने के लिए कहा। जिस पर उसने उसे मकान दिलवाने के बहाने जूस में नशा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने उक्त व्यक्ति से कहा कि उसने उसके साथ गलत कार्य किया है। जिसपर व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और वह अविवाहित है।

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह उसके बाद भी शादी का दिलासा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। उसके बाद उसने एक क्लीनिक से दवा दी और उसे घर छोड़ गया। घर जाकर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। जब उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की तो वह शादी से मुकर गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद उन्होंने महिला थाना में जाकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी