नशीला पदार्थ देकर महिला डॉक्‍टर से बेटे ने किया दुष्कर्म, पिता ने की छेड़छाड़

महिला ने डीजीपी को दी शिकायत डीजीपी के आदेश पर हुई कार्रवाई। महिला डाक्टर ने नहाते हुए वीडियो बनाने का लगाया आरोप। पिता और पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार आज कोर्ट में पेशी

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 08:39 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 05:38 PM (IST)
नशीला पदार्थ देकर महिला डॉक्‍टर से बेटे ने किया दुष्कर्म, पिता ने की छेड़छाड़
नशीला पदार्थ देकर महिला डॉक्‍टर से बेटे ने किया दुष्कर्म, पिता ने की छेड़छाड़

फतेहाबाद, जेएनएन। एक क्लीनिक पर कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने नशीला पदार्थ देकर क्लीनिक संचालक पर छेड़छाड़ व उसके पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपितों ने उसका नहाते हुए का वीडियो भी बनाया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत डीजीपी मनोज यादव को दी।

डीजीपी के आदेश के बाद महिला थाना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीडि़ता उत्तरप्रदेश की रहने वाली है और हाल ही चंडीगढ़ में रह रही है और शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें : HSSC : क्लर्क भर्ती परीक्षा नहीं हुई है स्थगित, वायरल हो रहा लेटर और ट्वीट दोनों ही फेक

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता डाक्टर ने आरोप लगाया कि वह फतेहाबाद क्षेत्र के एक क्लीनिक पर तैनात है। यहां पर क्लीनिक संचालक के बेटे ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान संचालक पिता ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपितों ने नहाते समय उसका वीडियो भी बना लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

---महिला डाक्टर ने शिकायत आरोपित बाप-बेटा को काबू कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी तक वीडियो सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।

- इंस्पेक्टर कविता, महिला थाना प्रभारी फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी