जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगल सेन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जागरण संवाददाता हिसार प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. डा. मंगल सेन की जयंती पर भाजपा काय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 01:21 AM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:33 AM (IST)
जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगल सेन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगल सेन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जागरण संवाददाता, हिसार:

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. डा. मंगल सेन की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने सेक्टर 15 स्थित आवास पर डा. मंगल सैन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल के नेतृत्व वाली लगातार दूसरी बार सरकार बनी है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा. मंगल सेन महान कर्मयोगी इंसान थे। हरियाणा में भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसके पीछे डा. मंगल सेन का संघर्ष है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर 1927 को डा. मंगल सेन का जन्म सरगोधा के झांवरिया गांव में हुआ था, जो आज पाकिस्तान में है।

उन्होंने कहा कि बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में जाने लगे थे और अपने सार्वजनिक जीवन का आगाज भी उन्होंने संघ प्रचारक के तौर पर ही किया था। डा. मंगल सेन ने प्रदेश का समान विकास करवाया। बिना भेदभाव के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की कला उनमें थी। इसी के चलते वो लगातार सात बार रोहतक से विधायक रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी संदीप गंगवा, आदमपुर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुखबीर डूडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश सुरलिया, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक कंवलजीत कुण्डू, विजेंद्र शर्मा, मोनू हरिता, महेंद्र पुनिया बिश्नोई, दिलबाग अहलावत, भरत सिंह, शेखर बागड़ी, कृष्ण पातन, राजेश बिश्नोई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी