सिरसा में पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर दे दी जान

सिरसा के ऐलनाबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 48 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घर पर एक व्यक्ति के आने-जाने को लेकर पत्नी से झगड़ा होता था। शुक्रवार रात इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 11:38 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 11:38 AM (IST)
सिरसा में पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर दे दी जान
मृतक कुंदन सिंह लंदन से छह माह पहले ही सिरसा आया था।

सिरसा, जेएनएन। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव कोटली में 48 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई बख्शीश सिंह की शिकायत पर पत्नी व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

मृतक कुंदन सिंह का अपनी पत्नी के पास घर पर आए ढाणी कुमथला निवासी अमरजीत को लेकर झगड़ा हुआ। पहले भी पति-पत्नी के बीच अमरजीत को लेकर झगड़े होते रहे हैं। कुंदन सिंह अमरजीत के आने का ऐतराज करता था। आरोप है कि शुक्रवार रात्रि को अमरजीत को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद से कुंदन घर से निकल गया जिस पर उसके भाई उसकी तलाश करते रहे। बख्शीश सिंह व परवेज सिंह को लेकर अपने भाई को ढूंढने के लिए स्कूल की तरफ चला गया तो स्कूल में उसका भाई शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर लटका हुआ था। जिसकी उन्होंने रस्सी काटी लेकिन तब तक उसके भाई की मौत हो चुकी थी।

विदेश में रहता था कुंदन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया कि कुंदन सिंह के दो बच्चे हैं और दोनों ही लंदन में रहते हैं। कुंदन सिंह भी विदेश में रहता था और पांच-छह माह पहले ही घर आया था। विदेश से आने के बाद से ही पति-पत्नी में अमरजीत को लेकर झगड़ा रहता था। शिकायतकर्ता ने कुंदन सिंह की पत्नी रणजीत कौर व अमरजीत से परेशान होकर आत्महत्या करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। फंदा लगाने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी