हरियाणा में 70 फीसद लोग नहीं खाते नॉनवेज, 75 फीसद अभी भी दूध-दही के शौकीन

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) के मुताबिक दो फीसद लोग हैं जो कभी दूध-दही हरी सब्जियों फलों का आहार नहीं करते हैं। 5.7 फीसद महिलाएं व 3 फीसद पुरुष शराब का प्रयोग नहीं करते

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 12:30 PM (IST)
हरियाणा में 70 फीसद लोग नहीं खाते नॉनवेज, 75 फीसद अभी भी दूध-दही के शौकीन
हरियाणा में 70 फीसद लोग नहीं खाते नॉनवेज, 75 फीसद अभी भी दूध-दही के शौकीन

रोहतक [पुनीत शर्मा] हरियाणा को दूध-दही का प्रदेश यूं ही नहीं कहा जाता है। आज भी 70 फीसद से अधिक लोग चिकन, अंडे आदि के बजाए शुद्ध शाकाहारी खाने पर भरोसा करते हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) के मुताबिक प्रदेश की 70 फीसद से अधिक जनता ने आज भी नॉन वेज की ओर रुख नहीं किया है। 75 फीसद से अधिक लोग प्रतिदिन पारंपरिक खाना दूध-दही का ही सेवन करते हैं।

हालांकि पिछले दिनों में शराब व अन्य पेय पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। सर्वे में खुलासा हुआ है कि प्रदेश के करीब चार फीसद लोग ही ऐसे हैं जो कभी शराब, बीयर व अन्य नशीले पेय पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं।

प्रदेश के लोग पारंपरिक खाना दूध-दही के सेवन को अधिक तवज्जो देेते हैं। सर्वे के मुताबिक करीब दो फीसद लोग ही ऐसे हैं जो कभी दूध-दही, हरी सब्जियों, फलों का आहार में उपयोग नहीं करते हैं। 98 फीसद लोग प्रतिदिन, साप्ताहिक या कभी-कभार पारंपरिक खाने का आनंद अवश्य उठाते हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 6.6 फीसद महिलाएं व 7.2 फीसद पुरुष कभी भी तले भुने खाने और 5.7 फीसद महिलाएं व 3 फीसद पुरुष शराब का प्रयोग नहीं करते हैं।

महिलाओं में बढ़ी सॉफ्ट ड्रिंक पीने की आदत
पारंपरिक खाने का प्रयोग करने के मामले में लोग अव्वल हैं तो पिछले एक दशक में महिलाओं में वातित पेय (शराब, सॉफ्ट ड्रिंक) पीने की आदत भी बढ़ गई है। सर्वे के दौरान खुलासा हुआ है कि 11.8 फीसद महिलाएं और 14.9 फीसद पुरुष प्रतिदिन, 37.7 फीसद महिलाएं और 43.6 फीसद पुरुष साप्ताहिक और 44.8 फीसद महिलाएं व 38.5 फीसद पुरुष कभी-कभार वातित पेय का सेवन करते हैं। केवल 5.7 फीसद महिलाएं व तीन फीसद पुरुष ही ऐसे हैं जो वातित पेय का सेवन नहीं करते हैं।

खाने का प्रकार     प्रतिदिन         कभी-कभार    कभी नहीं

दूध-दही    महिलाएं    75.7        6.6        2.1
                पुरुष            79.2        3          0.9       
दाल         महिलाएं     28.4        8.4       0.3
                    पुरुष    26.6        7.2        0.3
हरी सब्जी   महिलाएं   30.7        14.3        0.6
                    पुरुष    28        18.7        0.3
फल           महिलाएं   17.7        40.9        1.3
                   पुरुष     13.3        35.4        1.1
अंडे          महिलाएं    1.1        18.5        70.6
                    पुरुष    2.2        30        48
चिकन        महिलाएं   0.5        12.8        80.4                           
                     पुरुष    0.4        26        62.6
मछली        महिलाएं    0.6        12.8        79.5
                     पुरुष    0.6        26.4        60.6
फ्राइड फूड -महिलाए    3.8        53.7        6.6
                     पुरुष    2.8        45.8        7.2
वातित पेय    महिलाएं     11.8        44.8        5.7
                       पुरुष    14.9        38.5        3
 

chat bot
आपका साथी